Skymet weather

18 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम

February 17, 2018 5:35 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम की बात करे तो, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी जम्मू और कश्मीर पर प्रचलित है। इस सिस्टम के चलते, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा, जम्मू और कश्मीर के उच्च स्थानो में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकता है। वही, उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर शुष्क और ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएं बहेंगी। जिसके चलते, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली और लखनऊ में मौसम शुष्क रहेगा और इन क्षेत्रों में ठंडी हवाएं बहेंगी।

[yuzo_related]

मध्य भारत में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि तटीय गुजरात के कुछ क्षेत्रों में मध्यम कोहरा होने की उम्मीद है।

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो, पूर्वी बांग्लादेश और उससे सटे असम और मेघालय पर एक चक्रवाती सिस्टम देखा जा सकता है। इसके चलते, अरुणाचल प्रदेश, उत्तरी असम और उत्तरी नागालैंड के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जताई जा रही है। साथ ही, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उत्तरी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार के कुछ हिस्सों में मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। जबकि पटना और कोलकाता में मौसम आरामदायक रहने की संभावना है।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिणी प्रायद्वीप में, मौसम शुष्क और गर्म मौसम रहेगा साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों की बात करे तो, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try