Skymet weather

19 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर भारत में बारिश व ओलावृष्टि, पूर्वोतर में हल्की बारिश

February 18, 2019 9:26 PM |

उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और साथ लगे राजस्थान पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस सिस्टम से उत्तरी राजस्थान तक जा रही है। ये सिस्टम, अपने साथ, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी देगा। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तरपश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो जगह गरज के साथ बौछारें और ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तरी मैदानों में ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किए जाएंगे।

मध्य भारत में, एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिणी छतीसगढ़ पर बना हुआ है। महाराष्ट्र, गुजरात, दक्षिणी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में गरम दक्षिण-पूर्वी हवाएँ चल रही हैं। जिससे इन जगहों पर न्यूनतम तापमान बढ्ने का अनुमान है।
 
पूर्व और पूर्वोतर भारत की ओर बढ़ें तो, यहाँ कोई खास मौसम प्रणाली नहीं बनी हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल में मौसम शुष्क ही रहेगा। हालांकि, तटीय ओड़ीशा पर बना कोंफ्लुएंस जोन यहाँ हल्की वर्षा देगा। दूसरी ओर मेघालय, असम, नागालैंड व अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में, तटीय आंध्र प्रदेश से तमिलनाडु तक एक कोंफ्लुएंस ज़ोन बना हुआ है। ये सिस्टम तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में एक-दो जगह हल्की बारिश देगा। शेष सभी जगहों में मौसम शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try