Skymet weather

22 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड में बारिश होने की संभावना

February 22, 2020 12:33 PM |

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश और इससे सटे बिहार तथा झारखंड में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। बिहार, झारखंड के पूर्वी इलाकों और पश्चिम बंगाल तथा ओडिशा में 22 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि सिस्टम जैसे-जैसे पूर्वी दिशा में आगे जाएगा रात से बादल आने शुरू हो सकते हैं। देर रात या 23 फरवरी की सुबह से बारिश भी शुरू हो सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में फिलहाल बारिश में कुछ और कमी आने की संभावना है। हालांकि अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी तथा असम में बारिश जारी रहेगी।मध्य भारत में पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पर कोन्फ़्लुएस ज़ोन बन गया है। इससे उम्मीद है कि पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में बारिश शुरू हो जाएगी। कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा भी हो सकती है।

मध्य भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। महाराष्ट्र समेत अधिकांश भागों पर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आर्द्र हवाएँ आएंगी जिससे न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। जबकि पश्चिमी राजस्थान और गुजरात में उत्तर से ठंडी हवाएँ पहुँचेंगी जिससे इन भागों में न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिण भारत में इस समय मौसम में हलचल केवल तामिलनाडु पर हो रही है। राज्य के दक्षिणी भागों पर एक ट्रफ बनी है। इससे दक्षिणी तामिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चेन्नई समेत उत्तरी तटीय तामिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

जबकि बंगलुरु, त्रिवेन्द्रम, कोचीन, हैदराबाद, विशाखापत्तनम समेत दक्षिण भारत के बाकी सभी शहरों में मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर भारत को प्रभावित कर रहा पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। अब जम्मू कश्मीर से लेकर हिमाचल प्रदेश और लद्दाख तक मौसम मुख्यतः शुष्क हो जाएगा।

हालांकि उत्तराखंड और पश्चिमी तथा मध्य उत्तर प्रदेश के शहरों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली में ठंडी हवाएँ चलेंगी और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। दिन में वायु गुणवत्ता बेहतर स्थिति में रहेगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try