Skymet weather

24 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बारिश, श्रीनगर, मनाली में बर्फबारी के आसार

February 23, 2018 7:51 PM |


 

इस समय एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास सक्रिय है। इसके प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र भी पंजाब और हरियाणा पर विकसित हो गया है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा बन गई है। इन सभी मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या हिमपात का अनुमान है।

उत्तर के मैदानी भागों में भी कल मौसम में हलचल होगी। पंजाब और हरियाणा में अधिकांश स्थानों पर जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं ओले पड़ने की संभावना है। राजस्थान में भी एक-दो स्थानों पर बारिश या ओलावृष्टि की आशंका है। उत्तर भारत के अधिकांश भागों में सामान्य से ऊपर पहुँच गए तापमान में इस बदलाव से गिरावट होगी।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। यहाँ सिक्किम से दक्षिणी बांग्लादेश तक एक ट्रफ के सक्रिय होने से सिक्किम और पश्चिमी असम में एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। हालांकि शेष पूर्वोत्तर राज्यों और बिहार, झारखंड पूर्वी उत्तर प्रदेश तथा ओड़ीशा में मौसम शुष्क ही रहेगा।

city of joy कोलकाता में सुबह धुंध छाई रहेगी लेकिन दिन में मौसम गर्म और शुष्क होगा।

मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में पारा सामान्य से काफी ऊपर पहुँच गया है इसके चलते यहाँ बेमौसम की गर्मी अभी से महसूस की जा सकती है। इस बीच मध्य प्रदेश और मध्य महाराष्ट्र में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ बारिश होने की संभावना बन गई है। हालांकि इससे बड़ी राहत नहीं मिलेगी। गुजरात सहित अन्य भागों में आंशिक बादल दिख सकते हैं, लेकिन मौसम गर्म ही बना रहेगी।

मायानगरी मुंबई में दिन गर्म होगा और धूप खिली रहेगी।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत के मौसम पर नज़र डालें तो... यहाँ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में एक चक्रवाती सिस्टम हवाओं में बना हुआ है। इसके प्रभाव से दक्षिणी अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के सभी भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दक्षिण के प्रमुख महानगरों जैसे हैदराबाद में दिन गर्म और मौसम शुष्क बना रहेगा। बंगलुरु में भी पारा ऊपर है जिससे दिन गर्म रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try