Skymet weather

27 फरवरी का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश, बिहार में बारिश बंद, कश्मीर से उत्तर भारत में बारिश का नया दौर

February 26, 2020 7:24 PM |

भारत के पूर्वी राज्यों पर बने मौसमी सिस्टम पूर्वोत्तर पर अपना असर दिखा रहे हैं और पूर्वी हिस्सों में गतिविधियां कम हो गई हैं। पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, ओड़ीशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अब मौसम शुष्क हो जाएगा। दिन के तापमान में वृद्धि भी होगी। असम और इससे सटे भागों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अभी भी सक्रिय है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। हालांकि 27 फरवरी की दोपहर से पश्चिमी असम और मेघालय के पश्चिमी हिस्सों से मौसम साफ होने लगेगा। अरुणाचल प्रदेश में अधिकांश जगहों पर और सिक्किम में एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने के आसार हैं।

उत्तर भारत के राज्यों में फिर से मौसम करवट लेने वाला है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 27 फरवरी की शाम तक जम्मू कश्मीर के पास पहुंचेगा। इसका induced सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान पर बनेगा। इससे उत्तरी जम्मू कश्मीर में शाम से हल्की बारिश शुरू हो जाएगी। धीरे-धीरे कश्मीर का बाकी भागों, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी बारिश देखने को मिलेगी। 28 फरवरी से बारिश बढ़ने की उम्मीद है।

अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, अंबाला, करनाल, पानीपत, महेंद्रगढ़, जयपुर, चुरू, गंगानगर, आगरा, मथुरा, मेरठ सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सभी शहरों में मौसम साफ और शुष्क होगा। इन भागों में रात का तापमान बढ़ेगा क्योंकि हवाओं का रुख बदलेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मध्य भारत में सभी जगहों पर मौसम शुष्क होगा। विदर्भ और छत्तीसगढ़ पर एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना है। इसके चलते दक्षिण-पूर्वी गर्म हवाएँ महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश गुजरात में चलेंगी। इन भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मुंबई में भी फिर से पारा ऊपर का रुख करेगा।

दक्षिणी राज्यों में सभी जगहों पर मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। हालांकि आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु पर बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाएँ आएंगी। इससे आंशिक बादल छाने और एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है।
केरल और कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों में तापमान बढ़ेगा। कुछ स्थानों पर पारा 38 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर पहुँच सकता है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try