Skymet weather

6 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान में वर्षा के आसार

February 5, 2018 6:34 PM |

 

ऋतु में बदलाव का समय आ गया है। धीरे-धीरे सर्दी विदा होगी और गर्मी दस्तक देगी। इस बीच बारिश ही एक ऐसी मौसमी हलचल है जो सर्दी को जल्द विदा होने से रोकेगी।

इस समय एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पूर्वी भागों पर बना हुआ है। इसके प्रभाव से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी दर्ज की जाएगी। लंबे समय बाद ऐसा हो रहा है कि हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश होगी जबकि कश्मीर सूखा रहेगा।

[yuzo_related]

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में भी बादल छाए रहेंगे। लेकिन पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में लोग इस भ्रम में ना रहें कि बारिश होगी। इन भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। हालांकि छिटपुट बूँदाबाँदी से इंकार भी नहीं किया जा सकता। बादलों के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

मध्य भारत का रुख करें तो यहाँ राजस्थान के ऊपर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बन गया है। इसके चलते अरब सागर से आर्द्र हवाएँ मध्य भारत में पहुँच रहीं हैं और राजस्थान तथा मध्य प्रदेश के मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जा सकती हैं। विदर्भ और मराठवाड़ा में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य भारत के बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा और दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

पूरब में चलें तो मेघालय के ऊपर हवाओं में एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश और पूर्वी असम में हल्की वर्षा हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों और पूर्वी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा छाया रहेगा।

उधर दक्षिण भारत में बंगाल की खाड़ी से श्रीलंका तक बनी ट्रफ के प्रभाव से तमिलनाडु के दक्षिणी और मध्य जिलों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। केरल में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मौसम शुष्क बना रहेगा।

दिल्ली में बादल रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क होगा। मुंबई और कोलकाता में गर्मी के साथ उमस जारी रहेगी। हैदराबाद में दिन में तेज़ धूप परेशान कर सकती है। बंगलुरु में आंशिक बादलों के बीच सुहावना मौसम अपेक्षित है। चेन्नई में बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जना हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try