Skymet weather

05 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर के मैदानी भागों के तापमान में वृद्धि के आसार

February 4, 2016 7:01 PM |

 

एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के करीब आता दिखाई दे रहा है। उत्तरी पाकिस्तान पर दिख रहे इस सिस्टम के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान और उससे सटे राजस्थान के पास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इन दोनों मौसमी हलचलों के चलते समग्र उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में हवा का रूख बदल जाएगा। यहां दक्षिण पश्चिम से गर्म और आर्द्र हवाओं का प्रवाह बढ़ जाएगा जिससे इन भागों में शुक्रवार की शाम या रात से तापमान में बढ़ोत्तरी शुरू होने की संभावना है। मौसम में इस परिवर्तन से मैदानी भागों में शनिवार की शाम से बारिश होने के आसार हैं।

इधर मध्य भारत पर बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी दिशा में आगे बढ़ गया है। इसके चलते दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी महाराष्ट्र, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तापमान में व्यापक रूप से बढ़ोत्तरी हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो यहां बना चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब निष्क्रिय हो गया है। जिससे इन राज्यों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने के आसार हैं।

प्रायद्वीपीय भारत में मौसम काफी गर्म और शुष्क बना रहेगा। अगले 2 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में हल्की कमी होगी। सुबह 8 डिग्री जबकि दिन में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा सकता है।

लखनऊ में दिन में 24 और रात में 09 डिग्री तापमान रहेगा।

हैदराबाद में दिन काफी गर्म होगा। यहां 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम जबकि 19 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाएगा।

चेन्नई में दिन में 32 और रात में 22 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा सकता है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try