Skymet weather

16 फरवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: मध्य भारत में कुछ स्थानों पर बारिश के आसार

February 15, 2016 6:50 PM |

 

पश्चिमी हिमालयी भागों को एक नया पश्चिमी विक्षोभ जल्द ही प्रभावित करने वाला है। मंगलवार को जम्मू कश्मीर के ऊँचे पहाड़ों पर हल्की बर्फ पड़ने की संभावना है। पहाड़ों पर धीरे-धीरे गतिविधियाँ बढ़ेंगी। पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से मैदानी भागों में अगले 2 दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोत्तरी होगी।

दक्षिणी राजस्थान और उससे सटे गुजरात पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। हालांकि इन भागों में फिलहाल कोई मौसमी गतिविधि संभावित नहीं है। 19 और 20 फरवरी को गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ क्षेत्र में हल्की वर्षा हो सकती है।

मध्य प्रदेश के पास उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवाएं दक्षिण से आने वाली गर्म और आर्द्र हवाओं से मिल रही हैं जिससे यहां एक कोन्फ़्लुएन्स ज़ोन बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य भारत में बादल छाए रहेंगे और मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जाएगी।

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिमी दिशा में बढ़ रहा है। मंगलवार को यह भारत के तटों के करीब आ जाएगा। शुरूआत में इसके प्रभाव से तटों पर ही बारिश होगी लेकिन धीरे-धीरे तमिलनाड़ु के आंतरिक भागों, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में भी बारिश का प्रसार हो जाएगा। इन भागों में 19 फरवरी तक बारिश जारी रहने के आसार हैं।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 जबकि न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

पटना में 32 डिग्री तापमान के साथ दिन गर्म होगा। सुबह का तापमान होगा 14 डिग्री सेल्सियस।

हैदराबाद में दिन में अधिकतम 34 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा सकता है।

बंगलूरू में 31 दिन में जबकि 17 डिग्री न्यूनतम तापमान रहने का अनुमान है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try