Skymet weather

16 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के बीच शीतलहर, दिल्ली सहित उत्तर में शुष्क मौसम

January 15, 2018 6:19 PM |

 

उत्तर भारत में जम्मू कश्मीर के पास अगले 24 घंटों में एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच सकता है। यह सिस्टम पिछले सिस्टमों की तरह ही अधिक प्रभावी नहीं है जिससे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के केवल ऊंचे पर्वतीय इलाकों में ही बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जबकि निचले इलाकों और मैदानी भागों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में शुष्क और शीतल उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी। हालांकि वातावरण में नमी अधिक है जिससे पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए बेहद घना कोहरा छा सकता है और दृश्यता प्रभावित हो सकती है।

[yuzo_related]

दूसरी दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा होगा। दिल्ली में प्रदूषण का स्तर सुबह के समय अधिक रहेगा।

मध्य भारत के मौसम में लंबे समय से बदलाव दिखाई नहीं दिया है। कल भी इसमें विशेष उठा-पटक संभावित नहीं है। समूचे मध्य क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में खिली धूप के चलते दिन हल्का गर्म हो सकता है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के शेष भागों में दिन सुहावना होगा और रात में सर्दी जारी रहेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कोहरा कई जगहों पर बादलों की तरह छाया है। हमारा अनुमान है कि उत्तर प्रदेश के पूर्वी और उत्तरी जिलों तथा बिहार के सभी स्थानों पर बेहद घना कोहरा छाया रह सकता है। इन भागों में कोहरे के चलते धूप नहीं दिखेगी जिससे दिन में भी शीतलहर जैसे हालत बने रहेंगे।

बंग्लादेश के पूर्वी हिस्सों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी मध्यम से घना कोहरा छा सकता है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिण भारत में भी उत्तर-पूर्वी मॉनसून शांत है और कोई अन्य मौसमी हलचल भी नहीं है जिससे समूचे क्षेत्र में मौसम शुष्क होगा। कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में पारा बढ़ गया है। कल इन राज्यों में तेज़ धूप के चलते दिन गर्म हो सकता है। इन भागों में पारा 35 डिग्री तक पहुँच रहा है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try