Skymet weather

22 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार, उत्तर प्रदेश में कोहरा; विदर्भ और मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी

January 21, 2018 6:36 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम की बाते करे तो एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और इसके आस-पास के क्षेत्रों पर स्थित है। इस सिस्टम के प्रभाव से एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर बना हुआ है। दोनों प्रणालियां उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेंगी जिसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत में बादल छाए रहेंगे। वही अगले 24 घंटों के दौरान पहाड़ी और मैदानी राज्यों के दिन और रात के तापमान में भी बढ़त होगी। यह सिस्टम 24 जनवरी के आस-पास इन राज्यो में बारिश भी देगा।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर भारत की ओर रुख करे तो एक चक्रवाती सिस्टम पूर्वी बांग्लादेश और दक्षिणी असम पर देखा जा सकता है। इस सिस्टम के कारण पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तरी उत्तर प्रदेश, बिहार और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

मध्य भारत में एंटि स्यक्लोन के नीचे बढ्ने से गर्म और नम हवाएँ मध्य भारत पर असर करेंगी। इसके कारण विदर्भ, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तापमान में वृद्धि संभव है। वही गुजरात में मौसम गर्म और शुष्क रहेगा।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिण भारत में एक चक्रवाती सिस्टम दक्षिण अंडमान सागर के पास बना हुआ है। इस प्रणाली के कारण दक्षिण अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी प्रायद्वीप पर शुष्क हवाएं चलेंगी जिसके कारण बाकी दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा।

भारत के प्रमुख शहरों की बात करे तो मुंबई और चेन्नई में मौसम गर्म रहेगा। इस बीच बेंगलुरु और कोलकाता में मौसम आरामदायक रहेगा और दिल्ली में दिन आरामदायक और रात ठंडी रहेगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try