Skymet weather

23 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर, हिमाचल में बर्फबारी, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा में वर्षा के आसार

January 22, 2018 5:33 PM |

 

लंबे समय के बाद उत्तर भारत में पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बारिश के लिए स्थितियाँ अनुकूल बन गई हैं। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कल उत्तर भारत के करीब होगा। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर वर्षा और बर्फबारी दर्ज की जाएगी जबकि उत्तराखंड में बारिश और हिमपात के अलावा कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं।

[yuzo_related]

इसके अलावा मैदानी भागों पर एक चक्रवाती सिस्टम बन गया है। साथ ही एक ट्रफ रेखा उत्तरी राजस्थान से उत्तर प्रदेश तक बन गई है। इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से दिल्ली, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जाएंगी। पंजाब में एक-दो स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है जबकि दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किए जाने के आसार हैं।

पूर्वी भारत का रुख करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा अब समाप्ती की ओर होगा। एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। दूसरी ओर बिहार में घना कोहरा बादलों की तरह छाया रहेगा जिससे राज्य में दिन में भी कहीं-कहीं शीतलहर जारी रहेगी। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और त्रिपुरा में भी मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मध्य भारत में भी मौसमी हलचल कहीं-कहीं दिखेगी। अनुमान है कि मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें दर्ज की जाएंगी। जबकि दक्षिणी राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बादल भले दिखेंगे लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा। इन भागों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के आसार हैं।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के मौसम का ज़िक्र करें तो यहाँ आंध्र प्रदेश से लेकर कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु तक लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा जिससे दिन में धूप प्रभावी होगी और मौसम में गर्मी महसूस की जाएगी। इस बीच भूमध्य रेखा के पास बंगाल की खाड़ी में एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। इसके प्रभाव से दक्षिणी अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें दर्ज की जाएंगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try