Skymet weather

5 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार में रहेगा घना कोहरा

January 4, 2018 6:40 PM |

 

देश भर में इस समय की प्रमुख मौसमी हलचलों का ज़िक्र करें तो पंजाब से लेकर गंगा के मैदानी क्षेत्रों और पूर्वी भारत तक अधिकांश इलाके घने कोहरे की गिरफ्त में हैं। उत्तर, पूर्व और मध्य भारत में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है, कड़ाके की ठंड ने अपना डेरा जमाये रखा है। दिल्ली में 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ आज सबसे सर्द सुबह रही। राजस्थान के कुछ भागों में पारा शून्य पर पहुँच गया है।

फिलहाल मौसम पूर्वानुमान का आगाज पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत से। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कल भी घने कोहरे की चादर तनी रहेगी। यातायात व्यापक रूप में प्रभावित हो सकता है।

[yuzo_related]

इस बीच पूर्वी बांग्लादेश पर बना चक्रवाती सिस्टम कमजोर हो गया है जिससे पूर्वोत्तर में बारिश थम गई है। हालांकि मेघालय, पश्चिमी असम, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में अधिकतर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा।

दक्षिण का रुख करें तो यहाँ अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश कल भी जारी रहेगी। लेकिन तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सभी स्थानों पर मौसम साफ और शुष्क होगा।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।

मध्य भारत में सभी इलाकों में शुष्क और साफ मौसम जारी रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम सहज बना रहेगा। जबकि दक्षिणी राजस्थान में एक-दो जगह पारा शून्य के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

आखिर में उत्तर भारत के मौसम का हाल। जम्मू कश्मीर के पास एक पश्चिमी विक्षोभ पहुँच गया है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर और हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगह वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।

Live status of Lightning and thunder
Rain In Mumbai

मैदानी इलाकों की बात करें तो यहाँ उत्तर-पश्चिमी हवाएँ चलेंगी जिससे पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने रहेंगे।

इन हवाओं के चलते मैदानी राज्यों में कोहरे में कमी आएगी। हालांकि सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा कल भी छाया रहेगा। कुछ स्थानों पर बेहद घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try