Skymet weather

20 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वी भारत में बारिश जबकि उत्तर में चलेगी शीतलहर

January 19, 2016 6:49 PM |


 

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बारिश देने वाला पश्चिमी विक्षोभ आगे निकल गया है। इन राज्यों में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। इसके आगे निकलने के बाद उत्तर भारत के मैदानी भागों में कोहरा बढ़ने और षीतलहर जैसे हालात बने रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों तक नए पश्चिमी विक्षोभ की आहट फिलहाल नहीं मिल रही है।

बारिश की गतिविधियां अब मध्य भारत से पूर्वी राज्यों की तरफ पहुंच जाएगी। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र इस समय आगे निकलते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार पर देखा जा सकता है। अगले 24 घंटों के दौरान बिहार, झारखण्ड, ओड़ीशा के कुछ क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। सिक्किम, असम और अरूणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत के दक्षिणी राज्यों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ से कर्नाटक तक एक ट्रफ बन रही है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में में हल्की वर्षा हो सकती है।

कोहरे की बात करें तो उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में बुधवार को दोपहर तक मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन में वातावरण धुंधला होगा। पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी सुबह कोहरा छाए रहने की संभावना है।

मौसम में आ रहे बदलवों से तापमान अब ऊपर-नीचे हो रहा है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पारा और नीचे जाएगा। दिल्ली और लखनऊ में 16°C तापमान के साथ दिन में शीतलहर जैसे हालात बने रहेंगे।

मध्य और पूर्वी भारत में भी दिन के तापमान में कमी आने का अनुमान है। मुंबई में अधिकतम 30°C तो न्यूनतम 14°C होगा पारा। हैदराबाद में 27°C के साथ दिन में मौसम आरामदायक रहेगा।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try