Skymet weather

28 जनवरी के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा में वर्षा के आसार

January 27, 2016 6:33 PM |


 

उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू कश्मीर के पास बना एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पर्वतों को प्रभावित कर रहा है।

अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के अधिकांश भागों में जबकि उत्तराखण्ड में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

इसके प्रभाव से उत्तरी राजस्थान और इसके आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। इस सिस्टम के चलते उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी हरियाणा में गुरूवार की शाम से हल्की बौछारें शुरू हो सकती हैं।

बादल छाए रहने और हवा के रूख में बदलाव के कारण उत्तर पश्चिमी भारत के भागों में दिन के तापमान में कमी के आसार हैं। जबकि न्युनतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा।

मध्य प्रदेश पर बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य और पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहेगा और दिन में खिली धूप रहेगी।

पूर्वोत्तर भारत का रूख करें तो यहां मेघालय पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से मौसम प्रभावित होगा। सिक्किम, असम, अरूणाचल प्रदेश और मेघालय में हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।

इधर प्रायद्वीपीय भारत में मौसम शांत रहेगा। यहां तापमान सामान्य से कुछ ऊपर रहने के आसार हैं।

मैदानी भागों में तापमान में बढ़ोत्तरी का क्रम गुरूवार को भी जारी रहेगा.

दिल्ली में पारा बढ़ते हुए दिन में 23°C जबकि रात में 11°C तक पहुंच सकता है।

मुंबई में दिन गर्म होगा क्योंकि यहां तापमान 33°C पर बना रहेगा।

बंगलूरू में अधिकतम 29°C जबकि न्यूनतम 18°C तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है।

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try