Skymet weather

16 जून का मौसम पूर्वानुमान: चक्रवात वायु देगा गुजरात व महाराष्ट्र में बारिश

June 15, 2019 8:09 PM |


भीषण चक्रवाती तूफान वायु अब कमजोर होकर चक्रवात का रूप ले चुका है और इस समय पूर्वोत्तर अरब सागर के पास देखा जा सकता है। इसके चलते, गुजरात तट, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर अरब सागर पर तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है। साथ ही, गुजरात के तटीय व आंतरिक हिस्सों में कुछ जगह मध्यम बारिश होने का अनुमान है। महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों में भी एक-दो जगह बारिश और गरज-बौछारें हो सकती हैं। मुंबई में बारिश जारी रहेगी व यहाँ तापमान 30 डिग्री के आस-पास मापे जा सकते हैं। मध्य प्रदेश व साथ लगे हिस्सों में तापमान अब गिरेंगे। मध्य प्रदेश और छतीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही यहाँ चल रही हीट वेव से अब कुछ निजात मिल सकता है।

उत्तर भारत की बात करें तो इस समय उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इसके अलावा, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान पर बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ रेखा उत्तर पश्चिम मैदानी भागों तक जा रही है। इसके कारण जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भी गरज के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में गरज के साथ बारिश की उम्मीद है।राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ धूल भरी आंधी की संभावना है। इस मौसम प्रणाली के कारण, देश के मैदानी इलाकों के तापमान में 4-6 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है। 

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

पूर्वी भारत की बात करें तो, अगले दो तीन दिनों में उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बनने की संभावना है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इस प्रणाली की वजह से बिहार, झारखण्ड और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। 

बात पूर्वोत्तर भारत की, यहाँ अरुणाचल प्रदेश और उससे सटे पूर्वी असम के भागों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा बिहार से असम होते हुए अरुणाचल प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा भी फैली हुई है। इसके कारण उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश में वृद्धि होने के आसार हैं। 

अंत में दक्षिण भारत की बात, तटीय कर्नाटक और केरल में गरज के साथ मध्यम बारिश जारी रहेगी। एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। जबकि, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के आतंरिक भागों में बारिश में कमी आने के आसार हैं। उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बेंगलुरू में आरामदायक मौसम के साथ हल्की बारिश देखने को मिलेगी, जबकि चेन्नई में मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा, हैदराबाद में हल्की बारिश और आंधी देखी जा सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try