Skymet weather

3 जून का मौसम पूर्वानुमान: उत्तर व मध्य भारत में लू से लड़ाई जारी, केरल में मॉनसून के आने में देरी

June 2, 2019 9:41 PM |

शुरुआत दक्षिण भारत से क्योंकि जून का आरंभ हो चुका है और अब केरल के रास्ते मॉनसून के दस्तक देने पर सबकी निगाहें हैं। लेकिन इस बार मॉनसून एक्सप्रेस लेट है। 7 जून के पहले आने की संभावना कम है।
फिलहाल दक्षिण भारत की राज्यों पर एक ट्रफ बनी हुई है जिसके चलते केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना यानि सभी राज्यों में कुछ स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा हो सकती है। बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में भी वर्षा के आसार हैं। लेकिन उत्तरी तेलंगाना में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के कारण लू चलेगी।

मध्य भारत में भी उत्तर पश्चिमी शुष्क और बेहद गर्म हवाओं का प्रभाव बना रहेगा। जिसके कारण गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के विदर्भ और छत्तीसगढ़ में लू चलती रहेगी।
दूसरी ओर मध्य प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के कारण महाराष्ट्र, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

पूर्वी भारत में भी हलचल बढ़ने वाली है। बिहार, झारखंड पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। बादलों की गर्जना होने की भी संभावना है।
दूसरी ओर दक्षिणी असम और इससे सटे त्रिपुरा में भारी बारिश होने के आसार हैं। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं गैस के साथ बारिश होगी क्योंकि इन क्षेत्रों में भी मौसम सक्रिय बना हुआ है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में गर्मी से मची त्राहि-त्राहि के बीच एक पश्चिमी विक्षोभ आता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही पंजाब और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। साथ ही एक ट्रफ रेखा गंगा के मैदानी क्षेत्रों में विकसित हुई है।

इन सभी सिस्टमों के कारण जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। लेकिन हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। मौसम शुष्क और गर्म रहेगा।
दूसरी ओर राजस्थान प्रचंड गर्मी की गिरफ्त में होगा। चुरू, गंगानगर और आसपास के हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try