Skymet weather

3 जून मौसम पूर्वानुमान: ओड़ीशा, बिहार, झारखंड में वर्षा, राजस्थान में मौसम बेहद गर्म

June 2, 2018 11:08 PM |


 

कर्नाटक तक बनी हुई है। इस सिस्टम के चलते केरल, लक्षद्वीप, कर्नाटक और कोंकण तट में अच्छी बारिश की संभावना है। एक और चक्रवाती सिस्टम रायलसीमा और इससे सटे तेलंगाना के ऊपर बन हुआ है। इस मौसमी सिस्टम के कारण तमिलनाडू, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अच्छी वर्षा की संभावना है।

[yuzo_related]

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर एक और चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है। एक तरफ रेखा इस सिस्टम से नागालैंड तक बनी हुई है। इसके कारण ओड़ीशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। एक और चक्रवाती सिस्टम पूर्वोत्तर भारत पर स्थित है। इस सिस्टम के प्रभाव से नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम के साथ एक दो स्थानो पर भारी वर्षा भी हो सकती है। जबकि बाकी बचे पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश की उम्मीद है।

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश से तेलंगाना तक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा बनी हुई है। जिसके चलते पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और दक्षिणी गुजरात में हल्की बारिश के साथ धूल भरी आँधी आने की भी संभावना है। छत्तीसगढ़ में मध्यम वर्षा भी रेकॉर्ड हो सकती है। जबकि गुजरात के बाकी बचे हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

उत्तर भारत में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है, जिसके चलते जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि दिल्ली समेत बाकी उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क और गर्म रहेगा। राजस्थान के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, लेकिन लू का प्रकोप जारी रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try