Skymet weather

6 जून का मौसम पूर्वानुमान: मॉनसून जल्द करेगा आगमन, 7 जून को केरल में दे सकता हैं दस्तक

June 5, 2019 7:22 PM |

Southwest Monsoon अब दक्षिणी अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन क्षेत्र और दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर और आगे बढ़ चुका है।

Southwest Monsoon अब अगले 48 से 72 घंटे के बीच केरल पर पहुँच जाएगा। पूरर्वोत्तर राज्यों में भी, अगले 3-4 दिनों में मोंसूनी बारिश दस्तक दे देगी।

दक्षिण भारत कि बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण-पूरवी अरब सागर और साथ लगे लक्षद्वीप पर बना हुआ है। साथ ही, एक ट्रफ कर्नाटक से केरल तक जा रही है। ये सिस्टम, केरल और उत्तर-पूर्वी भारत पर अगले दो दिनों में Southwest Monsoon के आगमन का कारण बनेंगे।

एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ मध्य भारत से दक्षिणी प्रायद्वीप तक जा रही है। ये सिस्टम अपने साथ कोंकण व गोवा, कर्नाटक, केरल और आंतरिक तमिलनाडु में कुछ जगह बारिश और गरज-बौछारें देंगे। बेंगलुरु, मंगलोर और मैसूर, में एक-दो जगह भारी बारिश कि संभावना है। वहीं, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भारी वर्षा आगे क्रम में है।

मध्य भारत का रुख करें, तो यहाँ एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य प्रदेश और साथ लगे उत्तर प्रदेश पर देखा जा सकता है। साथ ही इस क्षेत्र पर उत्तर-पश्चिमी हवाएँ बह रही हैं। जिसके कारण, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाडा और छतीसगढ़ में हीट वेव कि स्थिति बनी रहेगी।

उत्तर भारत कि ओर मुड़ें, तो यहाँ एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता जिससे प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान पर बना हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा इस सिस्टम से पूर्वोत्तर भारत तक जा रही है। ये सिस्टम, उतरी पहाड़ी इलाकों पर कुछ जगह बारिश देंगे। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आँधी और गरज-बौछारें संभव हैं। यहाँ तापमान 40-42 डिग्री के आस पास मापे जा सकते हैं।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

अंत में, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत कि बात करें तो, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और साथ लगे मेघालय पर देखा जा सकता है। साथ ही, एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा मेघालय से अरुणाचल प्रदेश तक जा रही है। इसके चलते, त्रिपुरा, मेघालय और मिज़ोरम में बारिश कि गतिविधि बढ़ सकती है।

एक्स्पर्ट्स कि मानें, तो उत्तरी बंगाल और साथ लगे पूर्वोत्तर भारत में कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद जैसी जगहों पर मध्यम वर्षा संभव है। वहीं, पूर्वी बिहार, दक्षिणी झारखंड, दक्षिण बंगाल और ओड़ीशा के तटीय हिस्सों में भी एक-दो जगह बारिश हो सकती है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try