Skymet weather

10 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर हिमाचल में हल्की वर्षा, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में शुष्क मौसम

March 9, 2018 6:45 PM |


 

पिछले 24 घंटों के दौरान देश के लगभग सभी भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहा।

कल का पूर्वानुमान देखें तो शुरुआत उत्तर भारत से करेंगे। यहाँ जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में निकल रहा है। इसके प्रभाव से जम्मू कश्मीर में कुछ स्थानों पर जबकि हिमाचल प्रदेश में एक-दो जगह हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस बीच उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके चलते पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिन और रात के तापमान में क्रमशः वृद्धि देखने को मिलेगी।

राजधानी दिल्ली में 33 डिग्री तापमान के साथ दिन गर्म होगा जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस होगा जिससे रात और सुबह में मौसम सुहावना रहेगा।

[yuzo_related]

उत्तर से चलते हैं मध्य भारत में। मध्य के राज्यों में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएँ लगभग सभी भागों में चलेंगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जारी बारिश की गतिविधियां बंद हो जाएंगी। हालांकि दोनों राज्यों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। गुजरात पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ भागों में आंशिक बादल दिखेंगे। लेकिन यह सिस्टम बारिश जैसी राहत देने में नाकाम रहेगा।

मायानगरी मुंबई के लोगों को दिन में तेज़ गर्मी के साथ उमस का सामना करना पड़ेगा। रात सहज होगी।

पूर्वी भारत के मौसम में कहीं कहीं हलचल है। यहाँ आर्द्र हवाएँ आ रही हैं जिससे पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जबकि शेष सभी पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओड़ीशा में शुष्क मौसम जारी रहेगा। दिन में गर्मी बढ़ेगी। कोलकाता में अधिकतम तापमान बढ़ते हुए 35 डिग्री तक पहुँच सकता है। उमस भी अधिक होगी। न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने के आसार हैं।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो कोमोरिन के आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इससे एक ट्रफ रेखा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी भागों तक सक्रिय है। यह सिस्टम अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश भले ही दें लेकिन दक्षिणी राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा। गर्मी भी अधिक हो सकती है।

बंगलुरु में दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम काफी गर्म होगा। रात सहज रहेगी। हैदराबाद में दिन में भीषण गर्मी के आसार हैं। चेन्नई में आंशिक बादल छा सकते हैं। लेकिन मौसम शुष्क और गर्म ही बना रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try