Skymet weather

14 मार्च मौसम पूर्वानुमान: तमिलनाडु और केरल में अच्छी बारिश, कश्मीर और हिमाचल में वर्षा व बर्फबारी

March 13, 2018 5:28 PM |


 

हिन्द महासागर में बना गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र अब अरब सागर में पहुँच गया है। यह और प्रभावी होते हुए डिप्रेशन बन गया है। जल्द ही इसके डीप डिप्रेशन बनने की संभावना है।

इसके प्रभाव से दक्षिणी तमिलनाडु और केरल में मध्यम से भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। आंतरिक तमिलनाडु, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और कोंकण गोवा क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

दूसरी ओर उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और रायलसीमा में आंशिक बादल छाएंगे लेकिन बारिश होने के आसार बेहद कम हैं।

[yuzo_related]

मध्य भारत के भागों का मौसम देखें तो..... यहाँ कल भी मौसम शुष्क होगा। हालांकि महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में आंशिक बादल छा सकते हैं। मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और गुजरात के न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है।

पूर्वी भारत का रुख करें तो.....

एक ट्रफ रेखा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल से दक्षिणी बांग्लादेश तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पूर्वोत्तर भारत के कुछ भागों में मौसम सक्रिय है। अनुमान है कि असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की जाएगी।नागालैंड और मणिपुर में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

बिहार, झारखंड, ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल के शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इससे इन भागों में पारा ऊपर जाएगा और गर्मी भी बढ़ेगी।

उत्तर भारत में भी कहीं-कहीं हलचल होगी। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर पहुँच गया है। इसके प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती क्षेत्र मध्य पाकिस्तान के ऊपर है। इन सिस्टमों के प्रभाव से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना है।

उत्तराखंड और उत्तरी पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब के शेष भागों और हरियाणा में कहीं-कहीं बादल दिखेंगे लेकिन इन सभी क्षेत्रों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

चलते-चलते नज़र देश के प्रमुख शहरों के मौसम पर....

बंगलुरु में बादल छाए रहेंगे। लंबे समय बाद कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है । हैदराबाद में तेज़ धूप के बीच मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा।

मुंबई में भी आंशिक बादल छाएंगे, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। कोलकाता में गर्मी ही नहीं उमस भी परेशान करेगी। राजधानी दिल्ली में आसमान साफ बना रहेगा और पारा कुछ ऊपर जा सकता है। मौसम शुष्क बना रहेगा।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try