Skymet weather

31 मार्च मौसम पूर्वानुमान: बिहार, पश्चिम बंगाल में बारिश; कश्मीर, हिमाचल, गुजरात, राजस्थान में लू का प्रकोप

March 30, 2018 6:58 PM |

 

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों तथा दक्षिण भारत में होगी प्री-मॉनसून वर्षा। जबकि बाकी हिस्सों में रहेगा लू का प्रकोप। नमस्कार, मैं हूँ देवेंद्र त्रिपाठी और आप देख रहे हैं स्काइमेट वेदर रिपोर्ट।

उत्तर भारत के मौसम पर नज़र सबसे पहले। लू ने उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तक अपना शिकंजा कस लिया है। इन राज्यों में गर्म हवाएँ चलेंगी और सामान्य से अधिक तापमान के साथ मौसम गर्म बना रहेगा।

[yuzo_related]

दूसरी ओर पंजाब से उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ रेखा विकसित हुई है। हालांकि यह कमजोर है और हवाओं में नमी बढ़ने वाली नहीं है जिससे इन भागों में मौसम शुष्क और साफ ही रहेगा।

इस मौसमी परिदृश्य के बीच दक्षिणी हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर लू जैसे हालात बने रहेंगे और प्रचंड गर्मी जारी रहेगी।

दिल्ली में भी सामान्य से ऊपर तापमान और तेज़ धूप के बीच दिन बेहद गर्म होगा। लखनऊ में हालात कुछ बेहतर होंगे लेकिन दिन में मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।

मध्य भारत के भी कई इलाकों को भीषण लू ने अपनी चपेट में ले लिए है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात और विदर्भ में दिन में तापमान में और वृद्धि से हालात बेहद परेशान करने वाले बन गए हैं। लू से इन भागों में जल्द राहत के आसार नहीं हैं। उत्तरी मध्य प्रदेश में भी लू का शिकंजा कस सकता है।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में दिन गर्म व उमसभरा बना रहेगा। हालांकि शाम आते-आते तापमान गिरेगा और कुछ राहत मिलेगी।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में प्री-मॉनसून वर्षा की राहत संभव है। झारखंड और इससे सटे पश्चिम बंगाल के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो गया है और इससे मणिपुर तक एक ट्रफ रेखा भी बनी हुई है। इन सिस्टमों के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर जबकि पूर्वी बिहार, झारखंड और ओड़ीशा में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ कल बारिश हो सकती है।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

कोलकाता में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की प्री-मॉनसून वर्षा की गतिविधियां गर्मी से राहत दे सकती हैं। पश्चिमी असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी भारत से तमिलनाडु तक बनी ट्रफ रेखा दक्षिणी राज्यों में मौसमी हलचल का कारण बन सकती है। जिन भागों से यह ट्रफ गुज़र रही है उन भागों में प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना है। इसके अलावा केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में एक-दो स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा की संभावना है। दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हैदराबाद में आंशिक बादल छा सकते हैं। एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना भी हो सकती है। हालांकि गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try