Skymet weather

6 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: बिहार और झारखंड में बारिश के आसार, उत्तर व मध्य भारत में बढ़ेगा पारा

March 5, 2018 8:03 PM |


 

देश के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क हो गया है, पारा बढ़ रहा है। मौसम में हलचल इस समय पूर्वी भागों में है। इसलिए शुरुआत पूर्वी राज्यों के मौसम पूर्वानुमान से।

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में कल सुबह के समय एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। दिन चढ़ने के साथ मौसम शुष्क हो जाएगा। दूसरी ओर ओड़ीशा में मौसम शुष्क रहेगा और सामान्य से व्यापक रूप में ऊपर पहुंचे तापमान के चलते एक-दो स्थानों पर लू जैसी स्थिति बन सकती है।

[yuzo_related]

उधर अरुणाचल से नागालैंड तक एक ट्रफ बनी हुई है। इसके प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोलकाता में आंशिक बादल छाए रहेंगे लेकिन मौसम शुष्क और गर्म होगा।

मध्य भारत में पिछले 24 घंटों से बनी हलचल कल शांत हो जाएगी। समूचे मध्य भारत में 6 मार्च को मौसम शुष्क होगा। दक्षिणी राजस्थान पर हवाओं में एक विपरीत चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है। इस सिस्टम से एक रिज ओड़ीशा तक बन रही है। इसके प्रभाव से गुजरात और ओड़ीशा के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी दिन का तापमान बढ़ेगा और गर्मी अपना असर दिखाएगी।

मुंबई में दिन का तापमान 34 डिग्री पहुंचेगा और दिन गर्म तथा उमसभरा होगा।

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहाँ भी सभी राज्य सूखे रहेंगे। कल आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, और तेलंगाना में तापमान सामान्य से व्यापक रूप में ऊपर होंगे जिससे तेज़ गर्मी का सामना आपको करना पड़ेगा।

बंगलुरु में दिन गर्म और रात सुहावनी होगी। हैदराबाद में तेज़ धूप रहेगी और दिन बेहद गर्म होगा।

गरज और वर्षा वाले बादलों की ताज़ा स्थिति जानने के लिए नीचे दिए गए मैप पर क्लिक करें।Rain in India

आखिर में उत्तर भारत के मौसम का ज़िक्र। जम्मू कश्मीर के पास बना पश्चिमी विक्षोभ पूर्वी दिशा में निकल गया है। इसके आगे जाने से पहाड़ों पर हो रही गतिविधियां बंद हो गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कल मौसम शुष्क रहेगा।

मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी मौसम साफ और शुष्क होगा। तेज़ धूप के प्रभाव से तापमान बढ़ेगा जिससे दिन काफी गर्म हो जाएगा। राजधानी दिल्ली में दिन में धूप खिली रहेगी और 30 डिग्री तापमान के साथ मौसम गर्म होगा। रात और सुबह में 14 डिग्री के साथ हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है।

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try