Skymet weather

16 मार्च का मौसम पूर्वानुमान: पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओड़ीशा, बिहार, महाराष्ट्र में बारिश

March 15, 2019 8:06 PM |

उत्तर भारत में, इस समय कोई मौसमी सिस्टम नहीं बना हुआ है। इसके चलते, ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाएँ उत्तरी मैदानी इलाकों में बहेंगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में रात के तापमानों में कमी आने का अनुमान है। हालांकि, दिन के तापमान बढ़ सकते हैं।

पूर्वी भारत में, वर्षा की गतिविधी अब बढ़ेगी। एक ट्रफ रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल, से कर्नाटक तक जा रही है। इसके चलते, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तरी ओड़ीशा पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। दक्षिणी बिहार में भी हल्की बारिश हो सकती है। कोलकाता, जमशेदपुर, रांची, बारिपाड़ा जैसे शहरों पर ये बारिश देखी जाएगी।

इसके अलावा, पूर्वोत्तर भारत में, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी असम पर बना हुआ है। ये अपने साथ, असम,अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में कुछ जगहों पर बारिश देगा।

मध्य भारत में भी, यही ट्रफ रेखा छत्तीसगढ़, विदर्भ, और साथ लगे दक्षिण-पूर्वीमध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश और गरज-बौछारें देगी।  नागपुर, गोंडिया, वर्धा और मांडला जैसी जगहों पर बारिश देखी जाएगी। दक्षिणी राजस्थान,गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों पर मौसम शुष्क ही रहेगा। ज़्यादातर इलाकों पर न्यूनतम तापमानों में गिरावट आएगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India 

नीचे दक्षिण भारत में, कोई मौसम गीतिविधि फिलहाल नहीं बनी हुई है। इसके चलते, पूरे दक्षिणी प्रायद्वीप पर मौसम गर्म व शुष्क ही रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try