Skymet weather

19 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर बारिश, कहीं-कहीं ओलावृष्टि

March 18, 2017 4:44 PM |

 

इस समय सबसे अधिक मौसमी हलचल पूर्वोत्तर राज्यों में है। एक चक्रवाती सिस्टम झारखंड पर बना हुआ है। असम और उससे सटे भागों पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इन दोनों सिस्टमों से एक ट्रफ दक्षिण-पूर्वी कर्नाटक तक विकसित हो गया है। इन सिस्टमों के प्रभाव से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में अधिकांश जगहों पर तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश और ओलावृष्टि की भी आशंका है। नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों पर गरज और तेज़ हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है।

गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय ओड़ीशा और झारखंड के कुछ इलाकों में दोपहर या शाम के समय मेघगर्जना, वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है।

इस ट्रफ के प्रभाव से दक्षिण में तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में वर्षा हो सकती है। केरल के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। आंतरिक तमिलनाडु में भी एक-दो स्थानों पर वर्षा का अनुमान है।

मध्य भारत में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात तक तापमान में वृद्धि होगी जिससे इन भागों में एक-दो स्थानों पर लू चलने जैसे हालात बन सकते हैं।

Check out the current status of rain and lightning over India

Rain in India

इस बीच राजस्थान के उत्तर-पूर्वी भागों पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते उत्तरी मध्य प्रदेश, राजस्थान के मध्य और पूर्वी हिस्सों, दक्षिणी हरियाणा, दिल्ली और इससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश में सुबह कहीं-कहीं तेज़ हवाएँ चल सकती हैं। गरज के साथ बूँदाबाँदी की भी संभावना है।

अगले 24 घंटों तक पश्चिमी हिमालयी राज्यों में मौसम साफ तथा शुष्क बना रहेगा। हालांकि आंशिक बादल कहीं-कहीं देखे जा सकते हैं।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try