Skymet weather

23 मार्च के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर के हिमालयी राज्यों में जारी रहेगी वर्षा, मैदानों में मेघगर्जना के आसार

March 22, 2017 3:24 PM |

 

जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गरज के साथ वर्षा जारी रहने की संभावना। दोनों राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड में तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं। इन भागों में मौसमी गतिविधियां पश्चिमी विक्षोभ के चलते हो रही हैं।

इस बीच उत्तराखंड से हरियाणा तक एक ट्रफ रेखा बन रही है। इसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में बादल छाने की संभावना है। इन राज्यों में विशेषकर उत्तरी हरियाणा और पंजाब के तराई क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर तेज़ हवाओं और गरज के साथ बारिश के एक झोंके की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इधर गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है। महाराष्ट्र में बादल छाए रहेंगे लेकिन सामान्य से ऊपर तापमान के चलते दिन काफी गर्म रहेगा।

उत्तरी बांग्लादेश और इससे सटे उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दिखाई दे रहा है। इस सिस्टम से तटीय ओड़ीशा तक एक ट्रफ भी बनी हुई है।

इन सिस्टमों के प्रभाव से उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ऊपरी असम और अरुणाचल प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

उत्तरी बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बौछारें गिरने की संभावना है।

देश के पूर्वी हिस्सों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है।

दक्षिण भारत में तटीय कर्नाटक से दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र तक बनी ट्रफ रेखा के प्रभाव से उत्तरी केरल में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने का अनुमान है।

तटीय कर्नाटक में भी छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इस बीच दक्षिण भारत के बाकी भागों में मौसम बेहद गर्म और उमसभरा होगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try