Skymet weather

17 मई मौसम पूर्वानुमान: बिहार, पश्चिम बंगाल में बारिश; दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा पारा

May 16, 2018 6:10 PM |

 

मॉनसून आने से पहले प्री-मॉनसून गतिविधियां देश के लगभग सभी भागों में देखने को मिल रही हैं। हालांकि अलग-अलग इलाकों में आंधी तूफान और बारिश की तीव्रता भी अलग-अलग है।

मॉनसून इस महीने के आखिर तक केरल में दस्तक दे सकता है। इससे पहले आने वाले दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में प्री-मॉनसून वर्षा और बढ़ जाएगी।

फिलहाल शुरुआत उत्तर भारत के मौसम पूर्वानुमान से। जम्मू कश्मीर के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने वाला है। जिससे जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कल बारिश की गतिविधियां बढ़ जाएंगी। उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से विकसित हुआ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर है। इसके प्रभाव से संभावना है कि उत्तरी पंजाब में एक-दो स्थानों पर प्री-मॉनसून वर्षा देखने को मिले।

[yuzo_related]

जबकि हरियाणा सहित अन्य मैदानी भागों में मौसम मुख्यतः साफ और शुष्क होगा। मौसम में बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि दिल्ली सहित उत्तर पश्चिम भारत में कल भी 1-2 जगहों पर बादलों की गर्जना और धूल भरी आंधी की संभावना से इनकार नहीं कर सकते।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों के कई इलाकों में इस समय प्री-मॉनसून हलचल हो रही है। इस समय एक ट्रफ रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश से नागालैंड तक बनी हुई है। इसके प्रभाव से पश्चिम बंगाल और असम के कई इलाकों में अच्छी बारिश कल भी देखने को मिलेगी। जबकि शेष पूर्वोत्तर राज्यों, पूर्वी बिहार और ओड़ीशा में कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में लगभग सभी स्थानों पर मौसम शुष्क होगा जिससे पारा ऊपर चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी।

उधर एक ट्रफ रेखा पूर्वी भारत से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र होते हुए कर्नाटक तक जा रही है। जिससे मध्य क्षेत्रों में मौसम में हलचल हो सकती है।

पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ बौछारें दर्ज की जाएंगी। मराठवाड़ा, दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी कोंकण-गोवा में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

जबकि दक्षिणी राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क और बेहद गर्म बना रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

दक्षिणी राज्यों के मौसम पर नज़र डालें तो यहाँ कर्नाटक तक बनी ट्रफ के प्रभाव से केरल, कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु में पिछले दिनों की तरह बारिश की गतिविधियां कल भी जारी रहेंगी।

तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी 1-2 स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try