Skymet weather

12 नवंबर का मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली प्रदूषण में वृद्धि। चक्रवाती तूफान गज आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में लाएगा हल्की बारिश और तेज हवाएं।

November 11, 2018 6:44 PM |


बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन और प्रभावी होते हुए चक्रवाती तूफान बन गया है। इसे गज नाम दिया गया है। इस समय चक्रवात गज बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर है और पश्चिम में भारत के तटों की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते, तटीय आंध्र प्रदेश और चेन्नई सहित तमिलनाडु में हल्की वर्षा के साथ तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान है।

इधर लक्षद्वीप के आसपास भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन गया है। इसके चलते, केरल और लक्षद्वीप में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारत में दक्षिणी असम और इससे सटे पूर्वी बांग्लादेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की वर्षा हो सकती है।

वहीं उत्तर भारत में, एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास पहुँच गया है। इसके चलते, अगले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ बर्फबारी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

इसके साथ ही पंजाब, हरयाणा और उतार प्रदेश में सुबह के समय कोहरा बना रहेगा। शुष्क मौसम और हल्की हवाओं के चलते, दिल्ली-NCR में प्रदूषण ख़तरनाक स्तर पर ही बना रहेगा।

देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try