Skymet weather

16 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, कोलकाता, हैदराबाद में शुष्क मौसम

October 15, 2017 6:50 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम के पूर्वानुमान से शुरू करते हैं, यहाँ एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी जम्मू और कश्मीर पर देखी जा सकती है। यहाँ कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं।

अन्यथा, उत्तरी पहाड़ियों और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में कोई भी महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि होने की उम्मीद नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम पश्चिम, केंद्रीय और साथ ही देश के पूर्वी हिस्सों में भी मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि पूर्वोत्तर राज्यों में एक ट्रफ़ रेखा की वजह से हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोंकण से पूर्व केंद्रीय अरब सागर पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही, कोंकण, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

[yuzo_related]

एक गहरे निम्न दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण पश्चिम खाड़ी पर देखा जा सकता है। यह सिस्टम उत्तर की ओर बढ़ जाएगा और डिप्रेशन का रूप ले लेगा। इस सिस्टम से एक ट्रफ़ रेखा तटीय कर्नाटक तक जा रही है जिसकी वजह से तटीय आंध्रा प्रदेश और तमिल नाडु पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण उड़ीसा और दक्षिण तेलंगाना के हिस्सों पर हल्के बारिश संभव है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

भारत के प्रमुख शहरों में मौसम की स्थिति के बारे में बात करें तो दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि बेंगलुरु पर मध्यम बारिश संभव है। चेन्नई में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try