Skymet weather

20 अक्टूबर के लिए मौसम पूर्वानुमान: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में शुष्क मौसम

October 19, 2016 4:59 PM |

 

बंगाल की खाड़ी के मध्य पूर्व में बना क्षेत्र चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र प्रभावी होते हुए एक हल्के निम्न दबाव के क्षेत्र के रूप में तब्दील हो गया है। इस सिस्टम से एक ट्रक रेखा श्री लंका तक बनी हुई है।

इन मौसमी सिस्टमों के प्रभाव से अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह पर कई जगह मध्यम से भारी वर्षा जारी रहेगी। इसके अलावा तमिलनाडु के दक्षिणी भागों और केरल में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। लक्षद्वीप में एक-दो स्थानों पर बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है।

पश्चिमी तटों पर मुंबई के साथ-साथ कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा। इन भागों में उत्तर से आ रही शुष्क व शीतल हवाओं के चलते सुबह के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में कोई प्रभावी मौसमी सिस्टम इस समय नहीं है। जिसके कारण पूर्वी असम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी और यह सामान्य से ऊपर दर्ज किए जाएंगे। साथ ही पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।

उत्तर के मौसम का ज़िक्र करें तो पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के पास ऊपरी हवाओं में ट्रफ के रूप में है और यह आगे निकल रहा है। इसके चलते इन भागों, खासतौर पर पर्वतीय राज्यों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहेगा।

दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत भागों की बात करें तो यहां सुबह और शाम के समय मौसम खुशनुमा होगा जबकि दोपहर के समय तेज़ चमकती धूप के कारण हल्की गर्मी बनी रहेगी इन भागों में शुष्क हवाओं का प्रभाव लगातार जारी रहेगा।

मध्य भारत में भी कोई विशेष मौसमी हलचल नहीं देखने को नहीं मिलेगी। हल्की धुंध के साथ सुबह सुहावनी बनी रहेगी जबकि दोपहर में गर्मी का प्रभाव रहेगा।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try