Skymet weather

25 सितम्बर के लिए मौसम पूर्वानुमान: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में वर्षा, दिल्ली, उत्तर पश्चिम भारत में मौसम शुष्क

September 24, 2017 6:45 PM |


 

उत्तर भारत के मौसम की स्थिति के साथ शुरुआत करें तो एक पूर्वी जम्मू और कश्मीर पर एक पश्चिमी विक्षोभ देखा जा सकता है। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। वहीं उत्तर पश्चिमी माइडइनी इलाकों में मौसम शुष्क और गरम रहेगा।

मध्य भारत की ओर जाएँ तो गुजरात और उसके आसपास के मध्य प्रदेश में एक विपरीत हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इससे गुजरात, राजस्थान और मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों पर शुष्क मौसम का प्रकोप होगा। दिन के तापमान में वृद्धि होने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।

[yuzo_related]

पूर्व और पूर्वोत्तर की ओर रुख करें तो मॉनसून की अक्षीय रेखा का पश्चिमी छोर हिमालय के करीब चल रहा है और पूर्वी छोर बिहार, झारखंड और ओडिशा से गुजर रहा है।

इसके अलावा, बिहार में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र देखा जा सकता है। इसकी वजह से पूर्वी बिहार, दक्षिण झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और उसके आसपास के ओडिशा पर है। इसके साथ ही दक्षिण छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Live status of Lightning and thunder
Gujarat

नम और गर्म दक्षिण-पूर्व हवाओं के कारण दक्षिण मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों में वर्षा की उम्मीद है।

भारत के प्रमुख शहरों की बात करें तो चेन्नई, हैदराबाद और बेंगलुरू में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कोलकाता में हल्की बारिश दर्ज होगी। दूसरी तरफ, दिल्ली और मुंबई में शुष्क मौसम की स्थिति देखी जाएगी।

 

Please Note: Any information picked from here should be attributed to skymetweather.com

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try