Skymet weather

1 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: कश्मीर सहित पहाड़ों पर फिर बर्फबारी, दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड से राहत

December 31, 2019 7:56 PM |

पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर के ऊपर बना हुआ है। चक्रवती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान पर है। इस सिस्टम से एक ट्रफ अरब सागर की ओर और एक अन्य ट्रफ पूर्वी भारत की ओर बन रही है।

इन सिस्टमों के चलते जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कई स्थानों पर हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर भी आंशिक बादल रहेंगे और छिटपुट बारिश हो सकती है।

इन सभी भागों में दिन और रात के तापमान में वृद्धि होगी जिससे शीतलहर से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

देश के मध्य भागों में भी मौसम बदलेगा। उम्मीद है कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा और छत्तीसगढ़ में भी कई स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। इन भागों में भी ओले गिरने की संभावना है।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

गुजरात, कोंकण गोवा और मध्य महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। मध्य भारत में हवाएँ बदली हैं जिससे रात के तापमान में वृद्धि होगी और शीतलहर से राहत मिलेगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी जिलों, झारखंड और ओड़ीशा में भी मौसम बदलेगा। इन भागों में कुछ स्थानों पर जबकि बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

बंगाल की खाड़ी से आर्द्र हवाओं का फ्लो बना रहेगा। तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मध्य भारत में जिन सिस्टमों से मौसम बदला है, उनका असर तेलंगाना में भी दिखेगा और कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं।

आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों में भी छिटपुट बारिश की संभावना है।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try