Skymet weather

20 जनवरी का मौसम पूर्वानुमान: पहाड़ों पर नहीं रुक रही बर्फबारी, दिल्ली सहित उत्तर भारत में घने कोहरे के आसार

January 19, 2020 6:37 PM |

उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और हिमपात का सिलसिला अभी भी बंद होने वाला नहीं है। उत्तरी पाकिस्तान के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है और इसका इंड्यूस्ड सरकुलेशन मध्य पाकिस्तान तथा इससे सटे राजस्थान पर है।
यह बहुत प्रभावी नहीं है लेकिन इन सिस्टमों के कारण उम्मीद है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या बर्फबारी जारी रहेगी।

दूसरी तरफ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लगभग सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर वर्षा की गतिविधियां पंजाब से लेकर उत्तर प्रदेश तक देखने को मिल सकती हैं क्योंकि यहां पर आंशिक बादल रहेंगे।

उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा घना हो सकता है। लेकिन तेज उत्तर-पश्चिमी शुष्क और ठंडी हवाओं के कारण कोहरा अधिक समय तक नहीं टिकेगा।मध्य भारत के मौसम का हाल देखें तो ज्यादातर शहरों में ठंडी और हल्की हवाएं चलेंगी। उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में मध्यम कोहरा छाया सकता है। हालांकि मध्य भारत के लगभग सभी राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा।

Click the image below to see the live lightning and thunderstorm across IndiaRain in India

मुंबई और गोवा समेत महाराष्ट्र के तटीय शहरों में तेज धूप से दोपहर में मौसम गर्म हो सकता है।पूर्वी भारत के राज्यों का मौसम भी बदल रहा है। अब पूर्वी भारत में मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार, उत्तरी झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक उत्तर-पश्चिमी ठंडी और शुष्क हवाएं आएंगी जिससे न्यूनतम तापमान कुछ और गिरेगा। यानि सर्दी बढ़ेगी और सुबह के समय कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

दूसरी ओर अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। पूर्वी असम, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भी एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।दक्षिण भारत के राज्यों में पिछले कुछ समय से मौसम शुष्क बना हुआ है। यही वजह है कि दिन के तापमान में अब वृद्धि होने लगी है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी से moist winds बढ़ रही हैं जीसस से तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में एक-दो स्थानों पर बादलों की गर्जना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत बाकी भागों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि बेंगलुरु, चेन्नई, कोचीन और हैदराबाद में आंशिक बादल छा सकते हैं।

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try