दिल्ली में टूटा मई का 124 साल पुराना रिकॉर्ड, मई में हुई अब तक की सबसे अधिक बारिश, इस हफ्ते फि बरस सकते हैं बादल

By: Skymet team | Edited By:
May 26, 2025, 5:05 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दिल्ली में मई में सबसे ज्यादा बारिश, फोटो: CNBCTV18.com

शनिवार देर रात और रविवार तड़के दिल्ली में इस सीजन का अब तक का सबसे तेज आँधी-तूफान और बारिश का दौर देखने को मिला। सभी मौसमीय खतरों ने एक साथ हमला कर इस घटना को एक उच्च प्रभाव वाला मौसमीय घटनाक्रम बना दिया। राजधानी दिल्ली के सफदरजंग बेस स्टेशन पर सिर्फ 6 घंटों में 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम एयरपोर्ट पर 69 मिमी बारिश हुई।

Advertisement

जलभराव और उड़ानों पर भारी असर

Advertisement

बारिश और आँधी के चलते दिल्ली की सड़कों और अंडरपासों में भारी जलभराव हो गया। कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाओं ने हवाई यातायात को भी प्रभावित किया। कुल 400 उड़ानें प्रभावित हुईं, जिनमें से 46 उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। जगह-जगह पेड़ गिरने और बिजली लाइनें टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही।

रविवार होने से राहत, नहीं हुआ बड़ा जनजाम

सौभाग्यवश, भारी बारिश और आँधी शनिवार की रात और रविवार की सुबह में हुई, जिससे जिससे कार्यालय और स्कूल जाने वालों को परेशानी से कुछ राहत मिली। क्योंकि, सामान्य काम का दिन होने पर स्थिति ज्यादा खराब हो सकती थी।

Delhi Records Wettest May Since 1901, Surpassing 2008 Benchmark

Delhi Records Wettest May Since 1901, Surpassing 2008 Benchmark | Image: Skymet

मई महीने की दूसरी जोरदार बारिश

यह मई महीने की दूसरी बड़ी वर्षा थी। पहली भारी बारिश 2 मई 2025 को दर्ज की गई थी, जब सफदरजंग में 24 घंटे में 77 मिमी बारिश हुई थी। 2 मई और 24 मई दोनों दिन को मिलाकर अब तक दिल्ली एनसीआर में 186.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जबकि इस मई महीने की सामान्य औसत वर्षा सिर्फ 29.4 मिमी होती है।

रिकॉर्ड तोड़ मई – 1901 के बाद सबसे ज्यादा बारिश

इस बारिश के साथ मई 2025, 1901 के बाद से दिल्ली का सबसे ज्यादा बारिश वाला मई महीना बन गया है। इससे पहले मई 2008 में 165 मिमी बारिश का रिकॉर्ड था, जिसे इस बार पार कर लिया गया है।

Advertisement

राजस्थान में चक्रवाती परिसंचरण, दिल्ली में बदली हवाएं

वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य राजस्थान के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से दिल्ली की सतही हवाएं पूर्वी दिशा से बहने लगी हैं। इससे उमस (Humidity) बढ़ी है, लेकिन तापमान सामान्य से काफी कम है, जिससे आज गरज-चमक की गतिविधियाँ कमजोर रहेंगी।

कल और बढ़ेगा तूफान का खतरा

यह चक्रवात कल (27 मई) को उत्तर-पूर्व राजस्थान और हरियाणा की ओर बढ़ेगा, जिससे दिल्ली के करीब एक ट्रफ रेखा बनेगी। ऐसे में दिल्ली में कल 27 मई को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना थोड़ी बढ़ जाएगी। 28 मई से दिल्ली-एनसीआर में प्री-मानसून गतिविधियाँ बढ़ने की संभावना है। गरज-चमक, बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम और सक्रिय रहेगा।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है