Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में हल्की बारिश के आसार, 13 अगस्त तक उमस भरा मौसम बने रहने की संभावना

August 10, 2019 3:11 PM |

Delhi rains

दिल्ली में बारिश पिछले कुछ दिनों से लुकाछिपी का खेल खेल रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इससे प्रेरित हवाओं का चक्रवात पंजाब के ऊपर स्थित है। इसके साथ ही, राजस्थान और गुजरात के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र भी उपस्थित है। इसके चलते, हवाएं पश्चिम दिशा से चल रहीं हैं जिनकी तीव्रता काफी तेज़ हैं।

अगले 24 घंटों के दौरान, निम्न दबाव का क्षेत्र की कमज़ोर होने की संभावना है। इसके अलावा, भारत के मध्य भागों में मौजूद मॉनसून ट्रफ अब धीरे-धीरे उत्तर में आने की संभावना है।

                                                     जानिए पूरे भारत में 11 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम 

वर्तमान में, तेज़ हवाओं और नमी के कारण, दिल्ली क्षेत्र पर सुबह और रात के समय बादल छाए रहने की उम्मीद है। इसके साथ, कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश के आसार हैं। हालांकि, जैसे-जैसे ट्रफ उत्तर की ओर बढ़ेगी, 12 अगस्त से बारिश की तीव्रता में धीरे-धीरे तेज़ी देखने को मिलेगी। इसलिए, हम 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच कुछ अच्छी बारिश की उम्मीद करते हैं।

Also, Read In English: Mild intensity rain in Delhi and NCR to continue until August 13, humid conditions to prevail

दोपहर के दौरान, मौसम गर्म और आर्द्र होगा और बादल छाए रहेंगे। तेज़ हवाओं की उपस्थिति में, मौसम आरामदायक बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में,दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ इलाकों में बारिश देखी गई है। जैसे सफदरजंग में 0.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पालम में और उसके आसपास बारिश के छीटे देखे गए। आज भी, कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती हैं।

Image Credit: Newsfolo

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें । 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try