Skymet weather

दिल्ली-एनसीआर में 'होली' पर रहेगा शुष्क और गर्म मौसम

March 22, 2024 5:49 PM |

दिल्ली में होली के त्योहार पर शुष्क और गर्म मौसम की स्थिति देखी जाएगी। बारिश होने की जो संभावना थी वह खारिज होते हुए होली बारिश मुक्त रहेगी। यहां तक ​​कि होली से एक दिन पहले रविवार को बादलों की परत भी छंटने की संभावना है। हालांकि, कुछ छिटपुट बादल आ सकते हैं, लेकिन इन बादलों में दिन के ज्यादा समय तक धूप को सीमित रखने की संभावना नहीं है। हवाएँ औसत से अधिक तेज़ हो सकती हैं, जिससे गर्मी बढ़ने सकती है।

  राजस्थान में छिटपुट बारिश: गौरतलब है, पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रहा है। एक दूसरी मौसम प्रणाली भी इस पश्चिमी विक्षोभ को पास से फॉलो कर रही है। जो कल 23 मार्च को पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगी। हालांकि, बारिश और बौछारें पहाड़ों तक ही सीमित रहेंगी। दिल्ली के नजदीक उत्तरी राजस्थान के कुछ अलग हिस्सों में 24 मार्च को कुछ छिटपुट बारिश हो सकती है।

पहाड़ों की बारिश से गर्मी से राहत:  राष्ट्रीय राजधानी में बारिश नहीं होने, लेकिन कुछ मध्यम और ऊंचे बादलों से जूझने की संभावना है। पहाड़ों पर होने वाली मौसम की गतिविधि और इसका असर दिल्ली/एनसीआर को परेशान करने वाली गर्मी से बचाएगा। हालाँकि, दोपहर में 33-34 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ मध्यम तेज़ हवाएँ चलेंगी, जो सुखद अनुभव नहीं दे सकती हैं।

होली के बाद दिल्ली में बारिश: दिल्ली में 25 मार्च को  सुबह के समय हल्की ठंडक जारी रहेगी। न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, लेकिन, सूरज निकलने के बाद तापमान तेजी से बढ़ेगा। अगले दिन भी इसी तरह का मौसम रहेगा। 27 मार्च की देर रात और 28 मार्च की सुबह हल्की बारिश हो सकती है।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try