Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में 118 साल का रिकॉर्ड टूटा, 1901 के बाद दिन का तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ

December 30, 2019 11:03 PM |

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लोगों को 2019 की यह सर्दी यादगार रहेगी क्योंकि यह सर्दी कहर ढा रही है। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। हर दिन कम तापमान का रिकार्ड बन रहा है। 30 दिसंबर को यानी आज जो रिकॉर्ड बना वह सबसे उल्लेखनीय है। 118 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिन में इतना कम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

स्काइमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग में आज अधिकतम तापमान 9।4 डिग्री सेल्सियस के रिकॉर्ड स्तर से उपर नहीं जा सका। यह 1901 के बाद यानी 118 साल बाद दिल्ली में इतना कम दिन का तापमान दर्ज किया गया है। दिल्ली में घने कोहरे, बादल छाए रहने, सर्द उत्तरी हवाओं और धूप की कमी के चलते यह रिकॉर्ड बना है।

English Version: At 9.4 degrees Celsius, Delhi records lowest day temperature in a century

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार कल से दिल्ली में तापमान में कुछ सुधार होगा लेकिन यह सुधर बहुत मामूली होगा। इसलिए कोल्ड डे की स्थिति और शीतलहर कुछ दिनों के लिए शहर में रहने वाली है।

इस बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत की पहाड़ियों को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इस सिस्टम का असर धीरे-धीरे उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। दिल्ली भी प्रभावित होगी।

दिल्ली-एनसीआर के शहरों में 31 दिसंबर की रात से 2 जनवरी 2020 तक बादल छाने और बादलों की गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर हल्की वर्षा होने की संभावना बन रही है। बारिश के दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा जरूर लेकिन सर्दी का एहसास बहुत कम नहीं होगा क्योंकि धूप को मौका नहीं मिल पाएगा कि दिल्ली का तापमान बढ़ा सकें।

Image credit: @tripdev

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो:






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try