Delhi Weather: दिल्ली में सूखे का दौर जारी, तापमान में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं

By: AVM GP Sharma | Edited By: Mohini Sharma
Nov 14, 2025, 12:20 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के बाद से दिल्ली में लगातार सूखा मौसम बना हुआ है। लास्ट टाइम 07 अक्टूबर 2025 को दिल्ली में बारिश हुई थी और उसके बाद से अब तक बिल्कुल भी वर्षा नहीं हुई है। वहीं, अक्टूबर के अंत में की गई कृत्रिम बारिश (Artificial Rain) की कोशिश भी प्रभावी नहीं रही। गौरतलब है, नवंबर खुद भी साल का सबसे कम बारिश वाला महीना है, जिसमें औसतन सिर्फ 4.1 मिमी वर्षा होती है। इस महीने में बारिश तभी होती है जब कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से होकर गुजरता है।

नवंबर का इतिहास: अक्सर सूखा, कभी-कभार अपवाद

पिछले आंकड़ों के अनुसार नवंबर माह में अक्सर बारिश नहीं होती, क्योंकि इस दौरान कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं रहती है। हां, लेकिन साल 2023 एक अपवाद रहा, जब दिल्ली में नवंबर में 17.7 मिमी यानी दो अंकों में बारिश हुई थी। पिछले साल यानी 2024 में नवंबर पूरी तरह सूखा रहा था।

साल 2011 से अब तक, नवंबर महीने में 7 बार बिल्कुल भी बारिश नहीं हुई और बाकी वर्षों में भी बारिश सिंगल डिजिट तक ही सीमित रही। इस बार भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश की कोई संभावना नहीं और यह सूखा दौर आगे बढ़ेगा।

पश्चिमी विक्षोभ नहीं, मौसम में बदलाव की उम्मीद भी नहीं

फिलहाल कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं बन रहा है, जो मौसम के पैटर्न को बदल सके। एक कमज़ोर पश्चिमी विक्षोभ जो ऊपरी हवा में हल्की सर्कुलेशन के रूप में कश्मीर और लद्दाख की ओर बढ़ रहा है, लेकिन यह मौसम में कोई बदलाव का कारण नहीं बनेगा। इस सिस्टम के गुजरने के बाद तापमान थोड़ा गिर सकता है, लेकिन असर सीमित रहेगा।

तापमान में हल्की गिरावट, लेकिन कोई तेज़ ठंड नहीं

अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है, जो मौसम के सामान्य बदलाव का हिस्सा है। फिलहाल दिल्ली में पिछले पाँच दिनों से न्यूनतम तापमान लगभग 10°C पर बना हुआ है। आने वाले हफ्ते में अधिकतम तापमान 9°C तक आ सकता है, लेकिन इससे ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है। नवंबर महीने में कड़ाके की ठंड या शीतलहर जैसी स्थिति बनने की संभावना बहुत कम है। महीने के बाकी दिनों में हल्की बारिश के भी चांस लगभग ना के बराबर हैं।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है।

author image
AVM GP Sharma
President of Meteorology & Climate Change
AVM Sharma, President of Meteorology & Climate Change at Skymet Weather Services, is a retired Indian Air Force officer who previously led the Meteorological Branch at Air Headquarters in New Delhi. With over a decade of experience at Skymet, he brings a wealth of knowledge and expertise to the organization.

डिस्क्लेमर: यह जानकारी स्काइमेट की पूर्वानुमान टीम द्वारा किए गए मौसम और जलवायु विश्लेषण पर आधारित है। हम वैज्ञानिक रूप से सही जानकारी देने का प्रयास करते हैं, लेकिन बदलती वायुमंडलीय स्थितियों के कारण मौसम में बदलाव संभव है। यह केवल सूचना के लिए है, इसे पूरी तरह निश्चित भविष्यवाणी न मानें।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है