Skymet weather

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लौटा शुष्क मौसम, तापमान में होगी बढ़ोतरी

April 19, 2019 4:52 PM |

Heatwave in MP --HindustanTimes 600

पिछले दो तीन दिनों सेपंजाबहरियाणाराजस्थानदिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में धूल भरी आंधीतेज़ हवाओं और बिजली के साथ-साथ गरज के साथ बारिश देखी गयी।

इन मौसमी गतिविधियों से उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के अधिकांश हिस्सों में दिन के तापमान में 10 से12 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गयी। वास्तव मेंएक दो जगहों में 14 से 15 डिग्री की गिरावट देखी गई।

अब मौसम प्रणालियां जो इन मौसम गतिविधियों के लिए जिम्मेदार थींयानी जम्मू और कश्मीर पर बना पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान पर इससे प्रेरित हवाओं का चक्रवात अब पूर्व की ओर चले गए हैं।

इसके साथ ही, गरम और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने एक बार फिर मैदानी इलाकों में वापसी कर ली है।इसलिएआज हम पंजाबहरियाणादिल्लीराजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश में तापमान बढ़ने की उम्मीद करते हैं। तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगीइसलिए दिल्लीहरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू जल्द वापसी नहीं करेगी।

आने वाले 2 से 3 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में शुष्क मौसम जारी है और अप्रैल 20 या 21 के आसपास हीट वेव लौट सकती है। 19 अप्रैल तकअधिकतम तापमान उत्तर पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में 30से अधिक हो जाएंगे।

Image Credits – Navbharat Times

Any information taken from here should be credited to Skymet Weather






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try