गर्मी का कहर: ओडिशा में अगले 3 दिनों तक लू, कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी का खतरा

By: Skymet team | Edited By:
Mar 17, 2025, 2:15 PM
WhatsApp icon
thumbnail image

उड़ीसा में हीटवेव का प्रकोप

ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्रों में प्री-मानसून गर्मी समय से पहले बढ़ रही है। राज्य के आंतरिक भागों में कई स्थानों पर तापमान 40°C के पार पहुंच चुका है। ये तापमान सामान्य से 5°C-7°C अधिक हैं, जिससे लू (हीट वेव) की स्थिति बन गई है। यह स्थिति अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी और उसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है।

बौध बना देश का सबसे गर्म स्थान

ओडिशा का बौध जिला जो महानदी के नजदीक स्थित है, बीते दिन देश का सबसे गर्म स्थान रहा है। यहां अधिकतम तापमान 43.5°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5°C अधिक था। राज्य के आंतरिक भाग लू की चपेट में हैं और अगले तीन दिनों तक अत्यधिक गर्मी का सामना करेंगे।

Advertisement

Advertisement

इन क्षेत्रों में 40°C से अधिक तापमान: बीते 24 घंटों में कई क्षेत्रों में 40°C से अधिक तापमान दर्ज हुआ है। जिसमें झारसुगुड़ा में 42°C, बोलांगीर में 41.7°C, अंगुल में 41.1°C, टिटलागढ़ में 40.5°C, सुंदरगढ़ में 40.3°C, संभलपुर में 40°C, सोनपुर में 40°C तापमान रिकॉर्ड हुआ है।इन सभी जगहों का तापमान सामान्य से 5°C-7°C अधिक है। इस वजह से अधिकांश आंतरिक हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी, जबकि कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

गर्म और शुष्क हवाओं का प्रभाव

बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित एंटीसाइक्लोन, जो नम हवाएं लाकर गर्मी कम करता है, अब उत्तर बंगाल की खाड़ी की ओर खिसक चुका है। इसकी अनुपस्थिति में मध्य भारत और गंगा के मैदानी इलाकों से गर्म और शुष्क हवाएं ओडिशा की ओर बह रही हैं। इन हवाओं का प्रभाव गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना और रायलसीमा तक भी रहेगा, जिससे इन इलाकों में भी अगले कुछ दिनों तक लू चलने की संभावना है।

20 से 23 मार्च के बीच मिलेगी राहत

20 से 23 मार्च 2025 के बीच ओडिशा में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण विकसित होगा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित एंटीसाइक्लोन नम हवाएं तटवर्ती ओडिशा की ओर भेजेगा, जिससे पूर्वी और मध्य ओडिशा में बादल विकसित होंगे। 20 और 23 मार्च को हल्की और बिखरी हुई बारिश होगी। 21 और 22 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।इस दौरान लू की स्थिति में कमी आएगी, हालांकि यह राहत अस्थायी होगी।

24 मार्च के बाद फिर बढ़ेगा तापमान

24 मार्च के बाद मौसम फिर साफ होगा और बारिश की गतिविधियां कम हो जाएंगी। इसके बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है, जिससे एक और गर्म और शुष्क मौसम का दौर शुरू हो सकता है।

author image
Skymet team

डिस्क्लेमर: डिस्कलेमर- यह विश्लेषण स्काइमेट के मौसम संबंधी आंकड़ों, आंतरिक पूर्वानुमान मॉडल, मौसम केंद्रों से प्राप्त जानकारी, जलवायु संबंधी डेटा और स्काइमेट की मौसम विशेषज्ञ टीम के आकलन पर आधारित है। सटीक जानकारी देने का पूरा प्रयास किया गया है, लेकिन मौसम लगातार बदलने वाली प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए परिस्थितियां समय के साथ बदल सकती हैं। यह जानकारी केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से दी गई है और इसे अंतिम या पूरी तरह निश्चित मौसम पूर्वानुमान नहीं माना जाना चाहिए।

Skymet भारत की सबसे बेहतर और सटीक निजी मौसम पूर्वानुमान और जलवायु इंटेलिजेंस कंपनी है, जो देशभर में विश्वसनीय मौसम डेटा, मानसून अपडेट और कृषि जोखिम प्रबंधन समाधान प्रदान करती है