Skymet weather

[HINDI] पूर्वी भारत में मूसलाधार बारिश

April 24, 2015 7:10 PM |

kolkata-rainsपश्चिम बंगाल के भागों में गुरुवार को तेज़ आँधी और गरज के साथ मध्यम बारिश हुई है। पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे उत्तरी भागों और सिक्किम में पिछले 24 घंटों के दौरान मूसलाधार वर्षा रेकॉर्ड की गई है। सिक्किम के गंगटोक में 73.5 और तडोंग में 72 मिलीमीटर वर्षा हुई। इन भागों में अगले 72 घंटों तक बारिश की गतिविधियां इसी तरह से जारी रहने का अनुमान है। छत्तीसगढ़ में भी कुछ स्थानों पर अच्छी वर्षा हुई है।

पश्चिम बंगाल में बारिश की ये घटना 21 अप्रैल की तूफानी बारिश की याद दिलाती है, जिसने बिहार के तीन जिलों में तबाही मचाई थी और 65 लोगों की जान ले ली थी। तूफान अपने पीछे छोड़ गया है एक उजाड़ की त्रासदी।

पूर्व, मध्य और दक्षिण तक वर्षा संभव

उत्तरी पश्चिम बंगाल से लेकर झारखंड, ओड़ीशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और तेलंगाना होते हुये केरल तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इसी के प्रभाव के चलते देश के पूर्वी भागों में बारिश की ये गतिविधियां हो रही हैं। स्काईमेट के अनुसार कम दबाव वाले इन सभी क्षेत्रों में मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। उत्तरी ओड़ीशा और विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। हालांकि मध्य भारत के राज्यों और दक्षिण भारत में बारिश का प्रभाव कम होगा।

गंगा के मैदानी वाले पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तरी ओड़ीशा में कल कुछ स्थानों पर तेज़ आँधी चलेगी। एक-दो जगहों पर हवा की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। आँधी के बाद इन भागों में कहीं-कहीं ओले भी पड़ सकते हैं। आज दोपहर तक ओड़ीशा में कोरापुट, मलकानगीरी, गोपालपुर, तितलागढ़ और तेलंगाना में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

Image Credit: way2enjoy.com

 

 

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try