Skymet weather

[Hindi] जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जल्द दिखेगा बर्फबारी का नज़ारा

November 5, 2019 3:10 PM |

snowfall in jammu (2)

नवंबर की शुरुआत हो गई है और जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पहाड़ियों में सर्दी अब अपने असली रंग में आने लगी है। धीरे-धीरे रात और सुबह के दौरान तेज़ सर्दी का सामना इन पहाड़ों पर लोगों को करना पड़ेगा। आमतौर पर नवंबर की शुरुआत से ही पश्चिमी विक्षोभ के आने का क्रम बढ़ता है। इसी के चलते उत्तर भारत के पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो जाता है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक नया और प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ आ रहा है। यह सिस्टम मंगलवार की सुबह उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान और इससे सटे पाकिस्तान के पास पहुँच गया था। यह मॉनसून के जाने के बाद पहला सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होगा। इसके चलते ना सिर्फ पहाड़ों पर बारिश बर्फबारी होगी बल्कि मैदानी राज्यों में भी इसके प्रभाव से बारिश देखने को मिलेगी।

पश्चिमी विक्षोभ कल जम्मू-कश्मीर के करीब आ जाएगी। इससे कश्मीर, लद्दाख सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में बदलाव आएगा। स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 6 नवंबर से बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां दिखाई देने लगेंगी। उम्मीद है कि 6 से 8 नवंबर के बीच पहाड़ी राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती हैं। बारिश और बर्फबारी 7 नवंबर को सबसे अधिक हो सकती है।

बर्फबारी मुख्य रूप से जम्मू व कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों खासकर पहलगाम, गुलमर्ग, कुफरी, मनाली और रोहतांग जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना कम है, लेकिन बद्रीनाथ और केदारनाथ जैसी ऊंची जगहों पर हल्का
हिमपात हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ 9 नवंबर तक क्षेत्र से आगे निकाल जाएगा।

Also Read In English - Thick layer of smoke grips Northwest India, situation to improve gradually, rain likely from Nov 6

बर्फबारी के इस दौर के बाद अब उम्मीद है कि पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में महत्वपूर्ण गिरावट देखने को मिल सकती है। बर्फीली ठंडी हवाओं से रात के तापमान में व्यापक गिरावट के आसार हैं। ज़ाहिर है जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को सर्दी जल्द ही अपनी चपेट में लेने वाली है। यही नहीं, सर्दियां मैदानी इलाकों में भी अपना प्रभाव जल्द दिखाएंगी।

Image Credits : DNA INDIA 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें। 

देश भर के मौसम पूर्वानुमान के लिए देखें विडियो: 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try