Skymet weather

[Hindi] पंजाब, हरियाणा को सर्दी से राहत, पारा बढ्ने की उम्मीद

December 22, 2018 5:39 PM |

Winter in North Indiaपंजाब और हरियाणा पिछले कई दिनों से शीतलहर की चपेट में हैं। यहीं नहीं पिछले 24 घंटे में, न्यूनतम तापमान में और मामूली गिरावट आई हैं। दोनों पड़ोसी राज्यों के कई स्थानों पर पारा 2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

शनिवार की सुबह, पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे शीत लहर की स्थिति गंभीर हो गई है।
मौसम वियज्ञानिको के अनुसार शीत लहर की स्थिति तब घोषित की जाती है जब मैदानी इलाकों के किसी भी शहर का सामान्य न्यूनतम तापमान 10 ° C से कम होता है और सामान्य औसत से 4-6 डिग्री नीचे आ जाता है। आइए एक नजर डालते हैं विभिन्न शहरों में शनिवार सुबह दर्ज किए गए रात के तापमान पर:

temp in Haryana and Punjabआदमपुर, अमृतसर, लुधियाना, करनाल और अंबाला के कुछ स्थानों पर माध्यम से घना कोहरा भी देखा गया। हालांकि आने वाले दिनों में कुछ राहत की उम्मीद है। स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ जम्मू और कश्मीर पर पहुंचने की संभावना है। नतीजतन, ये सर्द उत्तर-पश्चिमी हवाएँ अब बाधित होंगी, और हवाओं को पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं से बदल जाएंगी। ये हवाएं प्रकृति में तुलनात्मक रूप से गर्म और नम होंगी।

इसके मद्देनजर अगले 24 घंटों में दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इसके साथ, अधिकांश स्थानों को शीतलहर से राहत मिलने की संभावना है।

Image Credit:en.wikipedia.org

Any information taken from here should be credited to skymetweather.com






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try