[Hindi] गुजरात में मॉनसून सक्रिय, वडोदरा में 92 तथा सूरत में 69 मिमी की बारिश, मॉनसूनी बौछारें जारी रहने का अनुमान

September 10, 2019 10:27 AM|

rain in Gujarat

गुजरात में पिछले 2 दिनों से मॉनसून की सक्रिय स्थिति ने गदर मचा रखा है। सक्रिय मॉनसून के कारण राज्य में भारी बारिश देखी गई है। सोमवार सुबह 8:30 बजे से बीते 24 घंटों में वडोदरा में 92 मिमी तथा सूरत में 69 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिली।

गुजरात का मौसम पूर्वानुमान 

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गुजरात में आने वाले दिनों में और बारिश की उम्मीद है। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश के मुक़ाबले आगामी बारिश की तीव्रता कम रहेगी। उस दौरान, केवल राज्य के दक्षिणी जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मूसलाधार वर्षा जारी का अनुमान है।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

राज्य के सूरत, वलसाड, नवसारी, भावनगर, अमरेली, पोरबंदर, वेरावल में अच्छी वर्षा के साथ गरज की गतिविधियां देखी जा सकती है। जबकि, वडोदरा, अहमदाबाद और मेहसाना में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में मॉनसून की बारिश अगले 24 घंटों तक जारी रहेगी।

Also, Read In English: Surat records 51 mm of rain, Vadodara 48 mm, Monsoon showers to continue in Ahmedabad and Valsad

कल यानि 11 सितंबर से राज्य में बारिश की तीव्रता कम हो जाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने के आसार हैं।

बारिश में आएगी कमी 

इसके अलावा, 12 सितंबर को बारिश की गतिविधियों में भारी गिरावट होगी और उसके बाद केवल हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हम कह सकते हैं कि राज्य में जारी भारी बारिश से राहत मिलेगी।

Image Credit: DD News

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

<span data-mce-type="bookmark" style="display: inline-block; width: 0px; overflow: hidden; line-height: 0;" class="mce_SELRES_start"></span>

author image