Skymet weather

[Hindi] हल्की फुहारों में भीगी दिल्ली, 10 वर्षों में सबसे अधिक सुबह का तापमान

February 20, 2016 4:41 PM |

Light showers in Delhiदिल्ली में शनिवार की सुबह की शुरुआत भी हल्की बौछारों के बीच हुई। लेकिन बारिश के बावजूद दिल्ली के न्यूनतम तापमान में आज भी बढ़ोत्तरी का क्रम जारी रहा और यह बढ़ते हुए पिछले 10 वर्षों में सबसे अधिक दर्ज किया गया। शनिवार का न्यूनतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री अधिक 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले शुक्रवार का अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक 29.8 डिग्री सेलिसयस रिकॉर्ड किया गया।

स्काइमेट के अनुसार हल्की बौछारों और बादल छाए रहने के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान फिलहाल अधिक ऊपर नहीं जाएगा लेकिन आर्द्रता अधिक होने के कारण सुबह के तापमान में विशेष गिरावट की संभावना कम ही है। जम्मू कश्मीर के पास बने पश्चिमी और इसके प्रभाव से हरियाणा तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के पास बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

अगले 24 घंटों में फिर से कम होगा तापमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तथा आसपास के भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे गिरावट शुरू होगी क्योंकि इन भागों में हवा के रूख में बदलाव होगा। हवाएँ बदलकर उत्तर और उत्तर पश्चिम से आएंगी जो सर्द और शुष्क होंगी। इन ठंडी हवाओं के चलते अगले 24 घंटों के बाद दिल्ली में पारा नीचे आना शुरू होगा। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान तापमान कम होते हुए सामान्य के स्तर पर आ सकता है। इस समय अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग 9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

Image credit:

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try