[Hindi] गर्मियों में मनाली हो सकता है घूमने का एक बेहतर विकल्प

April 4, 2019 8:08 PM|

web (1)

अप्रैल का महीना घूमने के शौकीनों के लिए नई जगहों को खोजने का सबसे पसंदीदा समय होता है। ऐसे समय में जब देश के बाकी हिस्सों में गर्मी परवान चढ़ रही होती उस समय देश के उत्तरी भागों में, खासकर पहाड़ी इलाकों में कम तापमान लोगों को आकर्षित करता है।हिमाचल के कुल्लू शहर से40किमी दूर उत्तर में पहाड़ियों के बीच बसा,मनाली कस्बा सैलानियों और घूमने के शौकीन लोगों के लिए बेहद पसंदीदा जगहों में से एक है।

यहाँ की वादियों में हर मौसम में एक अलग ही छटा बिखेरती हैं। साल के मार्च-अप्रैल महीने के दौरान यहां अधिकतम तापमान15से20डिग्री और न्यूनतम तापमान5से10डिग्री के बीच रहता है,जो देश के अन्य इलाकों की चुभने वाली गर्मी के बीच वरदान की तरह है।

manali, weather in manali

Image Credit: Oyo

मनाली का आकर्षण

यहाँ घूमने के लिए ब्यास नदी,रोहतांग पास,सोलंग वैली,हिडिम्बा देवी मंदिर,मॉल रोड,ओल्ड मनाली और रहाला फाल्स आदि प्रमुख स्थान हैं। इसके अलावा शिलॉन्ग वैली में पैराग्लाइडिंग,राफ्टिंग और ट्रेकिंग जैसे अडवेंचर स्पोर्ट्स का भी मज़ा ले सकते हैं। 

manali, weather in manali

Image Credit: Eventshigh

मनाली घूमने के लिए सही समय

मार्च से जून:

यहां मार्च की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की ठंडक में कमी आने लगती है। तापमान बढ़कर 10से25डिग्री के बीच रहता है। वैसे तो मनाली में साल के लगभग हर समय सैलानी आते रहते हैं लेकिन, गर्मियों के मौसम की शुरुआत के साथ ही पर्यटकों की संख्या तेज़ी से बढ़ने लगती है। यहाँ का तापमान देश के अन्य भागों की तुलना में काफी कम होता है जिससे आप सुकून भरे मौसम के बीच, खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

जुलाई से अगस्त:

मॉनसून के मौसम में मनाली में भी अच्छी बारिश होती है। इसके कारण यहां कभी-कभार भूस्खलन की घटनाएं भी होती हैं। इससे सड़कों पर चट्टानी मलबे यातायात को प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि मनाली में मॉनसून सीज़न में पर्यटकों की संख्या में कमी आ जाती है। इसे मनाली का ऑफ सीज़न कह सकते हैं। लेकिन अगर आपको सस्ती ट्रिप चाहिए तो यह सही समय होगा क्योंकि इस दौरान होटल की कीमतें काफी कम हो जाती हैं।

सितंबर से फरवरी:

सितंबर महीने में यहां मॉनसून अपने आखिरी दौर में होता है और अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही ठण्ड प्रभावी होने लगती है। इस दौरान यहाँ का तापमान-1डिग्री सेल्सियस तक पहुँच जाता है।

वहीं दिसम्बर से जनवरी के बीच मनाली में बर्फ़बारी का नज़ारा दिखाई देने लगता है। इसके चलते सर्दी इन दो प्रमुख महीनों में मनाली की खूबसूरत वादियों में चार चाँद लग जाते हैं जब ऊंची-ऊंची चोटियाँ बर्फ कीसफेद चादर में लिपटी नज़र आती हैं। बर्फबारी के दौरान मनाली में आप स्कीइंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।

Manali, Travel

Image Credit: Thrillophilia

कैसे पहुंचे मनाली?

हवाई मार्ग

भुंतर हवाईअड्डा, मनाली से50किमी. और कुल्लू से10किमी. दूर दक्षिण में स्थित है।यहां से आप राष्ट्रीय राजमार्ग21के रास्ते मनाली पहुँच सकते हैं।

रेल मार्ग

मनाली तक रेल का कोई बेहतर साधन नहीं है। मनाली से सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन ऊना250किमी की दूरी पर है। इसके अलावा कीरतारपुर साहिब268किमी और कालका275किमी पर है। इन स्थानों पर पहुँचने के बाद भी आपको8से10घंटे तक सड़क मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ेगा।

सड़क मार्ग

अगर आप मनाली के रास्ते में किसी भी नज़ारे को छोड़ना नहीं चाहते तो सड़क मार्ग आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकता है। दिल्ली से राष्ट्रीय राजमार्ग1के रास्ते अम्बाला फिर वहां से राष्ट्रीय राजमार्ग 22से चंडीगढ़, इसके बाद एनएच21के रास्ते आप कुल्लू होते हुए मनाली पहुँच सकते हैं। दिल्ली से मनाली की कुल दूरी570किमी है। जिसे आप7से9घंटे में तय कर सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल राज्य परिवहन की बस भी सड़क मार्ग का एक विकल्प हो सकता है। पूरे दिन मेंएसी औरवॉल्वो कीबसें चलती हैं। 

Image Credit: Tour My INDIA

कृपया ध्यान दें:स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.comअवश्य लिखें 

author image