Skymet weather

[Hindi] भोपाल, जबलपुर, रायपुर, बिलासपुर करेंगे 24 और 25 जनवरी को बारिश का स्वागत

January 23, 2019 1:01 PM |

img1

पिछले 24 घंटों के दौरानपश्चिम मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस बीच,पूर्वी मध्य प्रदेश के भागों में और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

हालाँकिआज छत्तीसगढ़ राज्य के साथ मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान गिर गया है। अब,बारिश पूर्वी मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़ और मध्य मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 24 जनवरी से शुरू होने वाली है और 27 जनवरी तक जारी रह सकती है। 25 और 26 जनवरी को बारिश की तीव्रता अधिक होने की संभावना है।

बारिश भोपाल से शुरू होगीजो पूर्वी क्षेत्र है। इन आगामी वर्षा गतिविधियों का कारण उत्तरी छत्तीसगढ़ से तेलंगाना तक एक उत्तरी दक्षिण ट्रफ। इसके चलते, उस क्षेत्र में अलग अलग दिशा से आने वाली हवाओं काएक संगम क्षेत्र भी विकसित होगाजिसके परिणामस्वरूप इन बारिशों में वृद्धि होगी।

भोपालजबलपुरसागरदमोहसतनासिद्धिअंबिकापुरबिलासपुररायपुरजगदलपुर जैसे शहरों में वर्षा देखी जाएगी।

 25 से 27 जनवरी के बीच छत्तीसगढ़ तथा पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, विशेष रूप से अधिकतम तापमान। हालांकिहम पश्चिम मध्य प्रदेश के तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं करते हैं।

हालांकिरतलामउज्जैनगुनाग्वालियर आदि में ठंडी हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखि जाएगी।

Image Credit: Livemint

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

 

 






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try