Skymet weather

[Hindi] मध्य भारत का मौसम: जबलपुर, नागपुर, रायपुर में हो रही है बारिश, मध्य भारत के भागों में 22 मार्च तक वर्षा के आसार

March 19, 2020 1:54 PM |

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश के दक्षिणी जिलों में खंडवा, खरगौन से लेकर मलञ्ज्खंड तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है। सिवनी, बेतुल, होशंगाबाद और जबलपुर में अच्छी बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी कई स्थानों पर पिछले दो दिनों से बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं।

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। जबकि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण गोवा और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ बना रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक विपरीत चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। जिसके चलते मध्य भारत में हवाओं के साथ लगातार नमी पहुँच रही है। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश पर भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित हो गया है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज़ बारिश के आसार बने हुए हैं।

English version: Madhya Pradesh and Chhattisgarh gears up for more good rains today, hailstorms also expected

पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक यानि 21 मार्च तक रुक-रुक कर बारिश का मौसम बना रहेगा। इस दौरान मध्य प्रदेश के अधिकांश पश्चिमी ज़िले नीमच, उज्जैन, रतलाम और इंदौर सहित अधिकांश भागों में मौसम शुष्क ही बना रहेगा।

मध्य प्रदेश के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी ज़िले विशेष रूप से प्रभावित हो सकते हैं। इन भागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी और कुछ स्थानों पर तेज़ हवाएँ चलने तथा ओले गिरने की संभावना भी है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ में गतिविधियां कम रहेंगी। बारिश के चलते दिन के तापमान में कमी आई है। हालांकि कल से बारिश की गतिविधियां कम होंगी जिससे तापमान में भारी कमी होगी।

Image credit: Patrika

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try