Skymet weather

[Hindi] दिल्ली एनसीआर में शीत लहर और गंभीर प्रदूषण से जल्द राहत की उम्मीद नहीं  

December 27, 2018 3:18 PM |

भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के क्षेत्र पिछले एक सप्ताह से शीत लहर की चपेट में हैं। यहीं नहीं, कुछ क्षेत्रों को गंभीर शीत लहर का सामना भी करना पड़ रहा है।

पिछले आठ दिनों से दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।वीरवार सुबह, दिल्ली के सफदरजंग ओबसेरवाटोरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम 3.4˚C दर्ज किया गया। यह, इस साल में अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान था।

हालांकिदिन में खिली धूप के साथ मौसम सुहावना बना रहा। अधिकतम तापमान 20˚C  के आसपास दर्ज किया गया। लेकिन सूरज ढलने के साथ साथ ही तापमान में अचानक गिरावट देखी गयी।

स्क्यमेट वैदर के अनुसार, आने वाले दिनों में भी उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली जल्द दस्तक देने की संभावना नहीं है। इसके चलते हम दिल्ली-एनसीआर के मौसम की स्थिति में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं करते हैं। यही नहींन्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है और दिल्ली-एनसीआर के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। 

इसके अलावाकम तापमान और हल्की हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में कोहरा देखा गया और कुछ हिस्सों में घना कोहरा देखा गया। इसके साथ हीदिल्ली प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बहुत खराब श्रेणी में आ गया है।

इस प्रकारहम कह सकते हैं कि आने वाले दिनों में और यहां तक कि नए साल के पर्व पर भीदिल्ली-एनसीआर क्षेत्र शीत लहर की चपेट में रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली प्रदूषण का स्तर भी गंभीर श्रेणी में ही बना रहेगा।

Image credit: Wikipedia

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try