[Hindi] दिल्ली में दिन का तापमान ने तोड़ा पिछले 10 साल का रिकॉर्ड

September 12, 2019 3:58 PM|

Delhi weather

दिल्ली के सफदरजंग में कल यानि 11 सितंबर को तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो कि पिछले दस वर्षों में सितंबर के महीने में दिल्ली के लिए सबसे अधिक तापमान है। यह तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

इसके अलावा, पालम में तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जो कि फिर से पिछले दस वर्षों का रिकॉर्ड बनाया है।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें विडियो:

पिछली बार उच्चतम तापमान 16 सितंबर, 2015 को दर्ज किया गया था, जब सफदरजंग वेधशाला द्वारा 38.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था । आंकड़ों में पीछे देखें, तो दिल्ली में उच्चतम तापमान के लिए सर्वकालिक रिकॉर्ड 40.6 ° C है।

जैसे ही मॉनसून की वापसी होने लगेगी तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी।

हालांकि, अब तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी, क्योंकि दिल्ली में कल गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

इस समय एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पंजाब और हरियाणा में मौजूद है। इसके अलावा, मध्यप्रदेश में एक निम्न दवाब क्षेत्र बना हुआ है। इन दोनों प्रणालियों को एक ट्रफ रेखा एक साथ जोड़ रहा है।

Also, Read In English: Delhi records highest day temperature in last 10 years at 39.5 degrees Celsius

अब दक्षिण-पूर्वी उमस भरी हवाएँ इस क्षेत्र में चलेंगी। इस प्रकार तापमान में एक या दो डिग्री की गिरावट हो सकती है। हालाँकि, इस प्रकार आर्द्रता बढ़ती रहेगी, इसलिए किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है।

Image Credit: Delhi Capital 

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें । 

author image