Skymet weather

[Hindi] दिल्ली में बढ़ेगा दिन का तापमान, आज मौसम रहेगा साफ

February 22, 2020 10:27 AM |

delhi rains

पिछले दो दिनों के दौरान दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में छिटपुट बारिश दर्ज हुई। जो की फरवरी के महीने में दूसरे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ स्थानों पर ये बारिश देखी गई, जिसने पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र को प्रेरित किया। इससे पहले दिल्ली में 4 फरवरी के आसपास हल्की बारिश रिकॉर्ड हुई थी।

इसके अलावा पूर्वी दिशा से चल रही तेज हवाओं ने भी पूरे शहर में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की। जबकि कल यानि 21 फरवरी को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। साथ ही बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में काफी वृद्धि हुई है जिससे न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था।

दिल्ली-एनसीआर में अभी भी तेज हवाएं चल रही हैं। वही दूसरी ओर, पश्चिमी विक्षोभ अब दूर चला गया है। इस प्रकार, हम उम्मीद करते हैं कि मौसम स्पष्ट रूप से साफ हो जाएगा। हालांकि आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

स्काइमेट के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आज दोपहर तक हवा की दिशा धीरे-धीरे बदल जाएगी और उत्तर पश्चिमी दिशा से हवाएँ चलेंगी। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ-साथ दिन के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अब दिल्ली में सर्द मौसम की वापसी नहीं होगी। साथ ही सुबह और रातें ठंडी रहेंगी जबकि दिन गर्म और धूप से खिला रहेगा।

English Version: Day temperatures set to spike over Delhi today, rains bid adieu   

स्काइमेट के मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए, पूरे महीने मौसम शुष्क रहने की संभावना है। उम्मीद है कि गरज के साथ होने वाली बारिश शहर को प्रभावित कर सकती है।

Image credit: Millenniumpost

कृपया ध्यान दें: स्काइमेट की वेबसाइट पर उपलब्ध किसी भी सूचना या लेख को प्रसारित या प्रकाशित करने पर साभार: skymetweather.com अवश्य लिखें।

देश भर के मौसम का हाल जानने के लिए देखें वीडियो






For accurate weather forecast and updates, download Skymet Weather (Android App | iOS App) App.

Other Latest Stories







latest news

Skymet weather

Download the Skymet App

Our app is available for download so give it a try